FD rates: दिवाली से पहले सरकारी बैंक ने शुरू की नई एफडी स्कीम; इन ग्राहकों को मिलेगा 7.50% ब्याज – Hindustan

मुख्य बातें
FD Rates: दिवाली से पहले बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के एफडी दरों में इजाफा कर दिया है। यह बढ़ोतरी सरकारी बैंक ने चुनिंदा पीरियड्स के लिए किया है। बैंक ऑफ इंडिया ने 1 से 3 साल तक के एफडी की दरों में इजाफा कर दिया है। बैंक की तरफ से नई स्कीम की भी शुरुआत की गई है।
इस सरकारी बैंक ने नए एफडी स्कीम स्टार अक्षय को लॉन्च किया है। नई दरें 2 नवंबर से प्रभावी हैं। इस नई स्कीम पर बैंक की तरफ से सामान्य नागिरकों के लिए 6.85 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से 7.35 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। वहीं, इस स्कीम में बैंक सुपर सीनियर सिटीजन को 7.50 प्रतिशत का ब्याज दे रही है। बता दें, यह एफडी 500 दिन में मेच्योरिटी हासिल करेगी।
3 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। नए संशोधित दरों के अनुसार बैंक 1 साल की एफडी पर 6.60 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। वहीं, 1 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम की एफडी पर बैंक की तरफ से सामान्य नागरिकों के लिए 6.70 प्रतिशत ब्याज देने का फैसला किया गया है। बता दें, इन टाइम पीरियड्स के लिए बैंक सीनियर सिटीजन को 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज दे रहा है। वहीं, सुपर सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से 0.65 प्रतिशत अधिक ब्याद सामान्य ग्राहकों की तुलना में मिल रहा है।
बैंक ऑफ इंडिया ने 3 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये तक की एफडी की दरों में भी बदलाव किया है। अब बैंक एक साल के लिए इन ग्राहकों को एफडी पर 6.55 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। वहीं, 1 साल से अधिक और 3 साल तक की एफडी पर इन ग्राहकों को 6.65 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।
सामान्य नागरिकों को यह 2.75 प्रतिशत से 6.60 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 3.25 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत तक ब्याज यह बैंक दे रहा है।
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव –
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं –
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News