Edited By Sanjeet
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास (PIC Credit – ANI)
IND vs NZ, Rohit Sharma: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबल बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर मैदान पर धमाल मचाते नजर आएंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अपनी फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे. इस सीरीज में रोहित के पास इतिहास रचने का मौका है. इस 5 मैचों की वनडे सीरीज में हिटमैन अपने 21 हजार इंटरनेशनल रन पूरे करने से लेकर वनडे क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 बड़े रिकॉर्ड के बारे में, जो रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने नाम कर सकते हैं.
39 वर्षीय रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक धमाकेदार शतक के साथ कुल 225 रन बनाए थे. अब रोहित न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के लिए तैयार हैं. वहीं, रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में 21 हजार रनों का आंकड़ा छूने से सिर्फ 348 रन दूर हैं. उन्होंने अब तक 517 इंटरनेशनल मैचों की 550 पारियों में 42.66 के औसत से 20,652 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 52 शतक और 113 अर्धशतक निकले हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों में रोहित इस खास उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं.
वहीं, रोहित शर्मा के पास SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में वनडे शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बनने का भी मौका है. इसके लिए उन्हें न्यूजीलैंड की धरती पर सिर्फ एक शतक जड़ना होगा. भारत की ओर से अब तक सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और शिखर धवन ही साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया इन चारों देशों में वनडे शतक लगाने का कारनामा किया है.
Final preps before action in Auckland 💪#NZvIND ODIs loading! 🔜#TeamIndia pic.twitter.com/gSiiWLNakX
रोहित शर्मा विदेशी सरजमीं पर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. रोहित SENA देशों में 5 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले पहले भारतीय ओपनर बनने से महज 36 रन दूर हैं. रोहित ने इन चार देशों में अब तक 114 मैचों की 123 पारियों में 44.32 के औसत से 4,964 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 17 शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 171 रन है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 36 रन बनाते ही वह इतिहास रच देंगे.
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है, जिसे अब तक कोई बल्लेबाज हासिल नहीं कर पाया है. वह वनडे में 400 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने से सिर्फ 19 छक्के दूर हैं. फिलहाल हिटमैन के नाम इस फॉर्मेट में 381 छक्के दर्ज हैं. इसके अलावा, रोहित के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 छक्के पूरे करने का भी मौका होगा. इसके लिए उन्हें सिर्फ 7 छक्कों की जरूरत है.
ये भी पढ़ें- एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
रोहित शर्मा के पास टीम इंडिया की जीत में 15 हजार इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले चौथे बल्लेबाज बनने का भी मौका है. उन्होंने अब तक भारत की जीत वाले मुकाबलों में 327 मैचों की 340 पारियों में 51.62 के औसत से 14,817 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके नाम 42 शतक और 79 अर्धशतक दर्ज हैं. उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 183 रनों की जरूरत है.
इस खास क्लब में फिलहाल रिकी पोंटिंग (20,140 रन), विराट कोहली (18,589 रन) और सचिन तेंदुलकर (17,113 रन) शामिल हैं.
हालांकि, न्यूजीलैंड की धरती पर रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड अब तक कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने न्यूजीलैंड में खेले 14 मैचों की 13 पारियों में 36.41 के औसत से 437 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं. अब देखना होगा कि रोहित इस बार न्यूजीलैंड में अपने बल्ले से कैसा प्रदर्शन करते हैं और कितने रिकॉर्ड्स अपने नाम करते हैं. 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से भी यह सीरीज रोहित के लिए काफी अहम मानी जा रही है.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी, जानें कौन होगा बाहर
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301