आप का दावा- ‘दिल्ली में 600 AQI को 300 दिखाने का खेल चल रहा’, रेखा सरकार कर रही फ्रॉड? – Hindustan

बुधवार 4 नवंबर को दिल्ली की हवा बहुत खराब स्थिति में रही। AQI 377 दर्ज किया गया। इधर आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रेखा सरकार पर AQI आंकड़ों के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका दावा है, दिल्ली की रेखा सरकार AQI नापने वाले स्टेशनों के ऊपर पानी छिड़ककर उसकी रीडिंग घटा रही है, ताकि कम AQI दर्ज हो सके।

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। उसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं- “ITI जहांगीरपुरी AQI मॉनीटरिंग स्टेशन के ऊपर से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसके आस-पास कहीं नहीं छिड़काव हो रहा है। ऐसा करने की वजह है- दिल्ली में AQI की रीडिंग कम आ सके। प्रदूषण चाहे 600 हो, लेकिन आपको आंकड़ों में वो 300 दिखे इसलिए स्टेशन के ऊपर पानी छिड़ककर पूरी दुनिया को बेवकूफ बनाने का काम है।”

आम आदमी पार्टी के एक्स हैंडल से एक और वीडियो शेयर की गई है। इसमें सौरभ भारद्वाज कहते सुनाई देते हैं- “ये बहुत गंभीर मामला है। आप AQI को फ्रॉड करके नीचे लाकर दिखाते हैं तो दिल्ली के 2 करोड़ लोग जिसमें बुजुर्ग-बच्चे और मरीज भी शामिल हैं जो AQI को सच मानकर अपनी जिंदगी की दिनचर्या तय करते हैं।” अगर आप झूठे AQI दिखा रहे हैं तो बच्चे, बूढ़े, मरीज आपके इस फ्रॉड की वजह से बहुत बीमार हो सकते हैं। सांस लेने में दिक्कतों के सामना के चलते मौत तक हो सकती है।

भारद्वाज ने आगे कहा- “आज मैंने दो पत्र लिखे हैं- पहला पत्र CAQM के चेयरमैन को लिखा है। दूसरी चिट्ठी CPCB के चेयरपर्सन को लिखी है। इससे संवेदनशील आबादी को जीवन का जोखिम है। इसलिए आप तुरंत इसकी जांच करवाइए। जो भी अफसर इसमें दोषी हैं, उनके ऊपर मुकदमा चलाइए और रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा के ऊपर आपराधिक मामला बनता है कि ये लोग आम जनता की जान के साथ खेल रहे हैं। और आपराधिक षडयंत्र रच रहे हैं।”

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News