Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। ऑटो से घर लौट रही सुनीता देवी से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स छीन लिया। घटना मंगलवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के पताही रोड की है। मामले को लेकर पारू थाना क्षेत्र निवासी शशिभूषण प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी ने बुधवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया है कि वह भगवानपुर से ऑटो में सवार होकर घर लौट रही थी। ऑटो में चालक के कुछ परिचित भी बैठे थे। हवाई अड्डा पताही से पहले पीछे से बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश पहुंचे और उनका पर्स छीनकर फरार हो गए।
पीड़िता के अनुसार, पर्स में करीब एक लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन के अलावा बैंक खाते से संबंधित पासबुक और चेकबुक भी थे। इधर, सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play