Biharsharif News: हिलसा में धीरेन्द्र शास्त्री का जलाया पुतला – Hindustan

Biharsharif News: फोटो : हिलसा04-हिलसा सूर्य मंदिर परिसर में मंगलवार को धीरेंद्र शास्त्री का पुतला दहन करते लोग। हिलसा, निज प्रतिनिधि। भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम को लेकर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार शाम हिलसा में यादव समाज के लोगों और कृष्ण भक्तों का आक्रोश फूट पड़ा। सूर्य मंदिर तालाब के समीप सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन करते हुए धीरेंद्र शास्त्री का पुतला दहन किया। राहुल यादव और उमेश यादव ने कहा कि उन्होंने अपनी कथा के दौरान भगवान का अपमान किया है। यह निंदनीय है। धार्मिक मंच से ऐसी टिप्पनी, समाज में वैमनस्य फैला सकता है।

यदुवंशी, द्वारिकाधीश श्रीकृष्ण के वंशज हैं। उनकी रग-रग में श्रीकृष्ण बसते हैं। यादव समाज की भगवान श्रीकृष्ण के साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम में भी अटूट आस्था है। राम और कृष्ण में कोई भेद नहीं है। सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। सोनू यादव, कन्हैया यादव, टिंकू यादव, पंकज यादव, गोलू कुमार, रुदल कुमार, अरुण कुमार, टीटू यादव, अजीत कुमार आदि ने उनसे मांफी मांगने की आवाज उठायी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News