Bigg Boss 20: 'मुझे नहीं रहना…', लव गिल की फैमिली का मैसेज सुन आगबबूला हुईं माही विज; रोते हुए शो छोड़ने की कही बात – News24 Hindi

Edited By Himani sharma
'बिग बॉस 20' माही विज हुईं इमोशनल (pic Credit- screengrab)
Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच ड्रामा देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स इमोशनल होते दिखाई दिए. सभी घरवालों के घर से मैसेज आए हैं. हालांकि अभी तक कनिका मान और काजी तौकीर के घर से ही मैसेज सुनने को मिले. अपकमिंग एपिसोड में बाकी कंटेस्टेंट्स के घर से भी मैसेज सुनने को मिलेंगे. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इसमें लव गिल के घर से एक मैसेज आया और उनकी मां ने माही विज को खूब ताने मारे. इस पर माही विज आगबबूला हो गईं और रोते हुए उन्होंने शो छोड़ने का मन बना लिया. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
लेटेस्ट प्रोमो में लव गिल के घर से एक इमोशनल मैसेज सुनने को मिला. इसे सुनकर लव इमोशनल भी हो गईं. वहीं लव गिल की मम्मी ने इस मैसेज में माही विज को भी खूब ताने मारे. मैसेज में लव गिल की मां ने कहा कि माही मेरी उम्र की हैं और उन्होंने लव के बारे में बहुत गलत बोला है. उन्होंने ये भी कहा कि माही ने लव के बारे में ये बोला था कि अगर स्काउट नहीं होता तो मैं इसकी बैंड बजा देती. इतना सुनकर माही विज गुस्से में आ गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं.
यह भी पढ़ें: ‘संदेशे आते हैं…’, Bigg Boss 20 में कंटेस्टेंट्स को मिला फैमिली की आवाज सुनने का मौका; फूट-फूटकर रोए घरवाले
🚨 TOMORROW’S PROMO: MAHI VIJ BREAKS DOWN!

Mahi Vij gets emotional and threatens to WALK OUT of the show! 😱 She also accuses the makers of deliberately highlighting her negative moments while hiding the actions of others. @HotstarReality pic.twitter.com/kAnisEkcSB
माही विज ने लव से कहा कि मैंने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कभी नहीं किया. इस पर लव हंसते हुए उन्हें तंज कसते नजर आईं. वहीं माही विज रोते हुए उदिति सिंह से बात करती दिखीं कि मेरी ही बातें दिखाई जा रही हैं, बाकी सब भी यहां चुगलियां करते हैं लेकिन सब मेरे बारे में ही बात कर रहे हैं. इतना कहकर माही ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो मुझे ये शो नहीं करना मुझे यहां नहीं रहना. मेरी फैमिली भी देख रही है और उन्हें भी बुरा लग रहा होगा. माही विज को अरिश्फा खान और उदिति सिंह शांत करती दिखाई दीं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! जानें किस-किस पर लटकी एविक्शन की तलवार
वहीं लेटेस्ट एपिसोड में कनिका मान और काजी तौकीर की फैमिली के मैसेज सुनने को मिले. इस दौरान घर का माहौल गमगीन दिखाई दिया. गुल्लू ने अपनी एक लाइफलाइन कुर्बान करके कनिका मान को फैमिली मैसेज सौंपा. वहीं दूसरी और मनीष गोयल ने भी दिल की बात सुनते हुए काजी तौकीर को उनकी फैमिली का मैसेज दिया. वहीं अब अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि किस-किस कंटेस्टेंट के घर से मैसेज सुनने को मिलता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News