UP News LIVE: गोरखपुर में भाजपा की पदयात्रा में शामिल होंगे नितिन नवीन, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द – Hindustan

नितिन नवीन
यूपी भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे। गोरखपुर में पदयात्रा के बाद नितिन नवीन तारामंडल स्थित एनेक्सी भवन पहुंचेंगे, जहां वह समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वह पार्टी और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। देर शाम वह भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। वहीं गुरुवार को नितिन बाबा गोरखनाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह फिर तारामंडल में पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में पिछले तीन कार्यकालों के प्रदेश व क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारी, पूर्व जिला प्रभारी और पूर्व जिला अध्यक्षों को बैठक में बुलाया गया है।
उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली समेत आगामी त्योहारों के दौरान सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही दीपोत्सव, दीपावली, छठ पूजा और देव दीपावली के मद्देनजर शासन से लेकर थाना स्तर तक के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।

UP News LIVE: आपस में ही लड़कर मरे उल्लू के 2 बच्चे
उल्लुओं के बच्चों को जिंदा रखने के लिए चिकन-मटन और चूहे खिलाए जा रहे थे। बावजूद इसके उल्लू के बच्चे आपस में लड़ पड़े और दो बच्चों की मौत हो गई। आपसी लड़ाई में उल्लू के दो बच्चों को हल्की-फुल्की चोट आई है और दो बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। वन विभाग के कर्मचारी उल्लू के चारों बच्चों की सेवा में जुटे हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: तमिलनाडु के टीचर की यूपी में मौत, स्टेशन पर उतरने की जल्दबाजी में फिसला पैर
बिजनौर के सेंट मैरी स्कूल में बच्चों की प्रतियोगिता में जज बनकर आ रहे तमिलनाडु के शिक्षक 46 वर्षीय रॉबिन की नगीना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। कार्यक्रम के संयोजक सेंट मैरी स्कूल कोटद्वार के जिंटो जिमसन ने बताया कि सेंट मैरी स्कूल, बिजनौर में बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें जज के रूप में शामिल होने के लिए तमिलनाडु के रहने वाले रॉबिन अपने साथी अंशु के साथ आ रहे थे। दोनों बरेली से हावड़ा-दून एक्सप्रेस में सवार हुए और उन्हें नगीना आना था। नगीना से उन्हें कार से बिजनौर जाना था।

यहां पढ़ें पूरी खबर
धीरेंद्र शास्त्री की नाकेबंदी का बोर्ड लगेः अखिलेश यादव
पहले श्रीकृष्ण फिर श्रीराम को लेकर निशाने पर आए बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हमले तेज हो गए हैं। अखिलेश ने कहा कि यूपी-एमपी बार्डर पर उनके नाकेबंदी का बोर्ड लगना चाहिए।
पूरी खबर यहां पढ़ें
UP News LIVE: काम कराकर वकील की फीस न देना पड़ गया भारी, ख्यालीराम के खिलाफ वसूली की डिक्री
अलीगढ़ में काम कराकर वकील की फीस अदा न करना एक स्वीट सेंटर वाले को भारी पड़ गया। अदालत से उनके खिलाफ वसूली की एकपक्षीय डिक्री जारी हो गई है। डिक्री आदेश के मुताबिक स्वीट सेंटर संचालक को 76 हजार रुपए अदा करने होंगे। वकील को वाणिज्य कर विभाग के लंबित वादों का निस्तारण कराने के बाद फीस अदा की जानी चाहिए थी जो कि नहीं की गई। इस पर मिठाई की फर्म के मालिक को अदालत ने झटका दिया है। सिविल जज (कनिष्ठ प्रभाग) कोल की अदालत ने सराय हकीम स्थित स्वीट सेंटर संचालक के खिलाफ 76 हजार रुपये की वसूली की डिक्री जारी की है।

यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: अलीगढ़ से मथुरा का सफर अब और होगा आसान
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से मथुरा का सफर अब और आसान हो जाएगा। अलीगढ़ के महरावल रेलवे स्टेशन से भुकरावली तक निर्माणाधीन फोरलेन और अलीगढ़-मथुरा राया राज्यमार्ग के चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। मंगलवार को अलीगढ़ के डीएम ने मौके पर पहुंच कर दोनों प्रोजेक्ट्स की हकीकत देखी। उन्होंने दोनों प्रोजेक्ट्स के मौके पर नमूने निकलवाए। इसके बाद जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि दोनों प्रोजेक्ट तय समय में मानक के अनुसार पूरे किए जाएं।

यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: खनन माफिया के गुर्गो ने नायब तहसीलदार का पैर तोड़ा, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
यूपी के सुल्तानपुर जिले में अवैध खनन रोकने पहुंची राजस्व टीम पर सोमवार रात खनन माफिया के गुर्गों ने जानलेवा हमला कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर इमिलिया गांव में हमलावरों ने दो लेखपालों को बंधक बनाकर पीटा, जबकि नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उनका पैर टूट गया। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। घटना के बाद एसपी ने गोड़वा चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: किसानों और महिलाओं को जल्द बड़ी सौगातः योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि सरकार जल्द ही किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करेगी। सोमवार को ही सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों को सौगात देते हुए मानदेय डेढ़ गुना कर दिया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें
UP News LIVE: अखिलेश यादव के स्वागत में जेबें खाली
वाराणसी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दौरे के दौरान उमड़ी भीड़ में जेब कतरों का गिरोह भी सक्रिय रहा। कई लोगों की जेबें खाली हो गईं। किसी की नगदी गायब हो गई तो किसी का एटीएम और क्रेडिट कार्ड गायब हो गया।
UP News LIVE: वोटर लिस्ट से मुस्लिम के बाद हिंदू वोटरों के नाम काटने की पुष्टि, बीएलओ सस्पेंड
बरेली में अब जानबूझकर हिंदू वोटरों के नाम काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इलाके के प्रधान की शिकायत पर हुई जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद बीएलओ को सस्पेंड कर दिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
UP News LIVE: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का बदला समय
ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में अब सेवाधिकारी से पहले किसी अन्य व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मंदिर प्रबंधन ने यह फैसला अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर अंकुश लगाने और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के उद्देश्य से लिया है। हालांकि, मंदिर प्रबंधन के इस निर्णय से गोस्वामी समाज नाखुश है।

यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: 50 साल पुराने निर्माण को हटाने की PIL खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल जिले के गांव मंजहवाली में शिव मंदिर की जमीन पर कथित अतिक्रमण हटाने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने साफ कहा कि 50 साल से खड़े निर्माण को अतिक्रमण बताकर जनहित याचिका के जरिए हटवाने की मांग को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
UP News LIVE: यूपी के इस शहर में अपना प्लाट पाने का मौका, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
यूपी के आगरा शहर में अपना प्लाट पाने का अच्छा मौका है। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर और रहनकलां के तहत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन का शुभांरभ मंडल आयुक्त नगेन्द्र प्रताप ने किया। उन्होंने जनहित पोर्टल न्यू रजिस्ट्रेशन का बटन क्लिक कर ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया का आगाज किया।

यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: दिवाली-छठ पर अधिकारियों-पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली समेत आगामी त्योहारों के दौरान सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही दीपोत्सव, दीपावली, छठ पूजा और देव दीपावली के मद्देनजर शासन से लेकर थाना स्तर तक के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार रात वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कानून-व्यवस्था और आने वाले पर्वों की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान खासकर शरारती तत्वों को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि त्याहारों के उल्लास को उपद्रव को बदलने में साजिश करने वालों से पूरी सख्ती से निपटा जाएगा। साथ ही दीपोत्सव, दीपावली, छठ पूजा और देव दीपावली के दृष्टिगत शासन से लेकर थानों तक के अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश कैंसल कर दिए।

यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: स्कूल में बच्चे की मौत पर बड़ा ऐक्शन, प्रिंसिपल, टीचर और शिक्षा मित्र तीनों को भेजा जेल
यूपी के बलिया में स्कूल में करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत के मामले में बड़ा ऐक्शन लिया गया है। पुलिस ने प्रभारी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) के खिलाफ भी गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना शिक्षा क्षेत्र गड़वार के प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा (कनैला) में सोमवार को हुई थी। उधर, बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद चेन्नई से उसके पिता इजहार अहमद मंगलवार दोपहर घर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में जिला अस्पताल में बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद गांव में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: दो दिन गोरखपुर में रहेंगे नितिन नवीन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को गोरखपुर में पार्टी द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे। वह गोरखपुर में बुधवार के अलावा गुरुवार को भी रहेंगे और इस दरमियान पार्टी की तमाम सांगठनिक बैठकों में हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुल छह बैठकें होंगी। नितिन नवीन इन बैठकों के जरिए 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कील-कांटा दुरुस्त करेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर में नितिन नवीन समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद भी करेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: यूपी में किसानों और महिलाओं को बड़ी सौगात की तैयारी
यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के बाद अब किसानों और महिलाओं को सौगात की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज की जल्द घोषणा का ऐलान किया है। सीएम योगी ने कहा कि प्राकृतिक कारणों से फसलों में नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए शीघ्र ही बड़ा पैकेज लाया जाएगा। इससे प्रदेश के तीन करोड़ किसान परिवार लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जल्द ही विशेष पैकेज लेकर आएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों और श्रमिकों को सम्मानजनक व सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश की प्रमुख मंडियों और श्रमिक अड्डों पर अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू किए जाएंगे। इससे पहले सोमवार को सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय डेढ़ गुना करने के साथ न्यूनतम मानदेय भी तय कर दिया था।

यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: बेकाबू बोलेरो ने पांच बच्चों को रौंदा, 2 की मौके पर ही मौत
मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। जहां मूंढापांडे-करनपुर मार्ग पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो काल बनकर दौड़ी। बोलेरो सड़क किनारे खड़े पकौड़ी के ठेले में जा घुसी और उसे घसीटते हुए पास में खेल रहे पांच बच्चों को कुचल दिया। हादसे में एक साल की मासूम चित्रा और दो साल के अंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। बच्चों को बचाने की कोशिश में ठेला संचालक की 60 वर्षीया मां भी घायल हो गई। सभी घायलों को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: 15 दिन तक छुट्टियों पर रोक, बाजारों-मंदिरों-मोहल्लों में चलेगा विशेष अभियान
दीपावली और छठ पर्व पर यूपी के शहरों में सफाई व्यवस्था से लेकर घाटों की सुरक्षा तक की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। गोरखपुर के नगर आयुक्त ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। बाजारों, मंदिरों, मोहल्लों और छठ पूजा स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलेगा। वहीं, गहरे पानी वाले घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ चेतावनी संकेतक लगाए जाएंगे। व्यवस्थाओं में लापरवाही न हो, इसके लिए अगले 15 दिनों तक वार्डों के नोडल अधिकारी प्रतिदिन सुबह निरीक्षण करेंगे। सफाई कर्मचारी निर्धारित वर्दी में अपने तैनाती वाले वार्ड में मौजूद रहेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: अखिलेश यादव के स्वागत में जेबें खाली, किसी की नगदी गायब
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वागत और विदाई में कई लोगों की जेबें खाली हो गईं। किसी के जेब से पूरी नगदी गायब हो गई तो किसी का एटीएम और क्रेडिट कार्ड उड़ा दिया गया। एक साथ कई लोगों के साथ हुई घटना के बाद अफरातफरी की स्थिति देखी गई। घटना वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट की है। अखिलेश यादव वाराणसी में सपा नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: नितिन नवीन-योगी की पदयात्रा को लेकर बड़ी तैयारी, रूट डायवर्जन
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में बुधवार को प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर गोरखपुर में बड़ी तैयारी की गई है। इसके चलते शहर में भीषण जाम की आशंका को देखते हुए कई इलाकों में सुबह 7 बजे से रूट डायवर्जन लागू किया गया है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संबंधित क्षेत्रों के स्कूलों को शिक्षण कार्य स्थगित रखने या विद्यालय बंद करने का निर्णय लेने की सलाह दी गई है। विभाग ने अभिभावकों को समय से सूचना देने के निर्देश भी दिए हैं। बुधवार को एमपी इंटर कॉलेज में जनसभा के बाद काली मंदिर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक पदयात्रा प्रस्तावित है। इसमें बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में शहर की मुख्य सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है।

यहां पढ़ें पूरी खबर
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News