Written By Mohd Tahleel Chaudhary
जयपुर की सोने की परत वाली महंगी मिठाई 'त्योहार अशर्फी'. (Image- X/@ANI)
दिवाली का त्योहार करीब आते ही बाजारों में मिठाइयों की मांग बढ़ने लगी है. लोग अपने परिवार और दोस्तों के लिए अलग-अलग तरह की मिठाइयां खरीद रहे हैं. इस बीच राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक खास मिठाई लोगों का ध्यान खींच रही है. इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि इसे खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ सकता है. इस मिठाई का नाम ‘त्योहार अशर्फी’ है और इसकी कीमत करीब 1.23 लाख रुपये प्रति किलो बताई जा रही है. इस मिठाई की खास बात सिर्फ इसका स्वाद नहीं, बल्कि इसे बनाने में इस्तेमाल की गई महंगी सामग्री और इसका शाही लुक भी है. इसे सोने के सिक्के जैसा बनाया गया है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जयपुर में तैयार की गई ‘त्योहार अशर्फी’ की एक पीस का वजन करीब 9 ग्राम है. इसकी कीमत 1,111 रुपये रखी गई है. वहीं, अगर कोई इसका पूरा डिब्बा खरीदना चाहता है तो उसे 9 पीस के लिए 9,999 रुपये देने होंगे. इस हिसाब से एक किलो मिठाई की कीमत करीब 1.23 लाख रुपये होती है. आमतौर पर बाजार में मिलने वाली मिठाइयों के मुकाबले इसकी कीमत बहुत ज्यादा है. यही वजह है कि दिवाली से पहले यह मिठाई चर्चा में आ गई है.
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: This Diwali, a sweet from Jaipur named ‘Tyohar Asharfi’ is grabbing attention due to its price and unique presentation. A single 9-gram piece is priced at Rs 1,111 which is Approximately Rs 1.23 lakh per kilogram.
Anjali Jain, founder of the sweet… pic.twitter.com/GX3ghVrfGn
‘त्योहार अशर्फी’ को बनाने में बादाम का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अंदर बादाम का बेस तैयार किया जाता है, जिसमें खाने लायक सोना मिलाया जाता है. इसके ऊपर सोने की परत चढ़ाई जाती है और केसर से भी सजाया जाता है. इसी खास बनावट और सामग्री की वजह से मिठाई देखने में सोने के सिक्के जैसी लगती है. दिवाली पर लोग आमतौर पर काजू कतली, बेसन के लड्डू और सोन पापड़ी जैसी मिठाइयां खरीदते हैं, लेकिन यह मिठाई अपनी कीमत और अलग अंदाज के कारण उनसे बिल्कुल अलग है.
इस मिठाई की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी कीमत को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. कुछ लोग इसे मिठाई के बजाय महंगा लग्जरी गिफ्ट मान रहे हैं, तो कई लोग इसकी कीमत देखकर हैरान हैं. दिवाली पर सोने-चांदी के सिक्के खरीदने की परंपरा पुरानी है. अब जयपुर की यह सोने जैसी दिखने वाली मिठाई भी लोगों का ध्यान खींच रही है. हालांकि, इसकी कीमत आम लोगों के बजट से काफी ज्यादा है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301