हाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म होने पर क्या टोल प्लाजा देगा मुफ्त फ्यूल? जानें NHAI का नियम – News24 Hindi

Written By Mikita Acharya
हाईवे पर कहीं फंसने पर कुछ मामलों में मदद मांगी जा सकती है. (Image Credit-AI)
नेशनल हाईवे पर लंबा सफर करते समय कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है, जब गाड़ी का पेट्रोल या डीजल अचानक खत्म हो जाता है. ऐसे में ड्राइवर बीच रास्ते में फंस जाता है और समझ नहीं आता कि मदद कहां से मिलेगी. कुछ लोगों को लगता है कि टोल प्लाजा पर पहुंचकर मुफ्त पेट्रोल या डीजल लिया जा सकता है. लेकिन क्या वाकई टोल प्लाजा पर ऐसी कोई सुविधा मिलती है? दरअसल, NHAI की ओर से टोल प्लाजा पर मुफ्त ईंधन देने का कोई प्रावधान नहीं है. हालांकि, इमरजेंसी में नेशनल हाईवे की टीमें आपकी मदद जरूर कर सकती हैं. इसके लिए 1033 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.
इस सवाल का जवाब है नहीं. NHAI की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को मुफ्त पेट्रोल या डीजल देने की सुविधा नहीं है. यानी अगर सफर के दौरान आपकी गाड़ी का ईंधन खत्म हो जाता है, तो टोल प्लाजा से फ्री में पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा.
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हाईवे पर फंसने के बाद आपको कोई मदद नहीं मिलेगी. ऐसी स्थिति में नेशनल हाईवे की पेट्रोलिंग और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें आपकी सहायता कर सकती हैं.
अगर नेशनल हाईवे पर सफर के दौरान आपकी गाड़ी का पेट्रोल या डीजल खत्म हो जाता है, तो आप इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम से संपर्क कर सकते हैं. टीम आपकी स्थिति के हिसाब से फ्यूल सपोर्ट का इंतजाम करने में मदद कर सकती है. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर गाड़ी को नजदीकी पेट्रोल पंप तक पहुंचाने के लिए टोइंग सर्विस भी उपलब्ध कराई जा सकती है.
यहां एक बात समझना जरूरी है कि इमरजेंसी में मिलने वाली मदद का मतलब मुफ्त पेट्रोल या डीजल नहीं है. अगर आपकी गाड़ी के लिए ईंधन का इंतजाम किया जाता है, तो उसका खर्च आपको खुद उठाना होगा. इसी तरह टोइंग सर्विस लेने पर भी शुल्क देना पड़ सकता है. यानी हाईवे पर फंसने की स्थिति में सहायता जरूर मिल सकती है, लेकिन इसके लिए मुफ्त सेवा मिलने की गारंटी नहीं है.
🚧 Know Your National Highways | #MythvsFact Today’s myth addresses a common misconception that toll plazas provide free petrol or diesel to stranded National Highway users. In reality, toll plazas do not provide free fuel. However, National Highway Patrol and emergency response teams can assist commuters facing emergencies by arranging fuel support or towing services when required. The user must bear the cost of fuel supplied. For any emergency assistance on NHAI-tolled National Highways, commuters can contact the 24×7 National Highway Helpline by dialling 1033. Stay informed. Travel smarter. @MORTHIndia @PIBMoRTH #KnowYourNationalHighways #NHAI #BuildingANation
अगर आप NHAI के टोल वाले नेशनल हाईवे पर किसी इमरजेंसी में फंस जाते हैं, तो 1033 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं. यह हेल्पलाइन 24 घंटे और सातों दिन चालू रहती है. गाड़ी का ईंधन खत्म होने, वाहन खराब होने या किसी दूसरी आपात स्थिति में इस नंबर पर संपर्क करके सहायता मांगी जा सकती है.
लंबे सफर पर निकलने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आपको बीच रास्ते में होने वाली परेशानी से बचा सकता है. सबसे पहले गाड़ी में पर्याप्त पेट्रोल या डीजल भरवा लें. रास्ते में पड़ने वाले पेट्रोल पंपों की जानकारी भी पहले से रख लें. कोशिश करें कि फ्यूल टैंक में ईंधन बहुत कम होने के बाद ही पेट्रोल पंप तलाशना शुरू न करें.
इसके बावजूद अगर हाईवे पर गाड़ी का ईंधन खत्म हो जाए, तो वाहन को सुरक्षित जगह पर रोकें और मदद के लिए 1033 पर कॉल करें. ध्यान रखें कि NHAI की ओर से इमरजेंसी सहायता मिल सकती है, लेकिन टोल प्लाजा पर मुफ्त पेट्रोल या डीजल देने की कोई सुविधा नहीं है.
ये भी पढ़ें- क्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण? जानिए कैसे काम करती है यह तकनीक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News