सलूंबर की पंचायत समितियों में सरपंचों के लिए मतदान कल: आज नामांकन और नाम वापसी, कल बैलेट पेपर से होगी वोटिं… – Dainik Bhaskar

पंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण में आज सलूंबर की चार पंचायत समिति में सरपंच और वार्ड पंच पद के लिए नामांकन और नाम वापसी का दिन है। कल सभी ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इसको लेकर गांवों में चुनावी माहौल चरम पर है।
प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां कर ली है। ये चुनाव बैलेट पेपर से होगा। शाम को ही इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे।
तीसरे चरण में राजस्थान के 27 जिलों की 116 पंचायत समितियों की 3716 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा।
मतदाता दोबारा डालेंगे वोट पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को मतदाता दोबारा वोट डालेंगे। इससे पहले वे 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए वोटिंग कर चुके हैं। पिछली बार उनके उल्टे हाथ की अंगूठे के पास वाली (तर्जनी) अंगुली पर स्याही लगी थी। अब सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान के समय उनके सीधे हाथ की अंगुठे के पास वाली (तर्जनी) अंगुली पर स्याही लगाई जाएगी।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News