Written By Amar Dev Paswan
फिलहाल दोनों मामलों में जांच जारी है.
पश्चिम बंगाल में दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद होने से हड़कंप मच गया है. डायमंड हार्बर और खड़गपुर में हुई इन दोनों कार्रवाइयों में कुल 2.42 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं. इनमें से 1.02 करोड़ रुपये डायमंड हार्बर के सरिषा स्थित तृणमूल कांग्रेस के एक पार्टी कार्यालय से बरामद हुए, जबकि 1.40 करोड़ रुपये जलशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री के पास से मिले.
पहली कार्रवाई डायमंड हार्बर पुलिस जिले के अंतर्गत सरिषा इलाके में हुई. पुलिस के मुताबिक, फिलहाल पुलिस हिरासत में मौजूद सुमित रॉय से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर सरिषा स्थित तृणमूल कांग्रेस के एक पार्टी कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस को कार्यालय से भारी मात्रा में नकदी मिली. गिनती के बाद कुल 1.02 रुपये करोड़ जब्त किए गए.
वहीं, दूसरी बड़ी बरामदगी खड़गपुर में हुई. यहां जलशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री के पास से 1.40 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए. मामले की जानकारी मिलने के बाद रेलवे राजकीय पुलिस ने नकदी जब्त कर जांच शुरू कर दी है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यात्री इतनी बड़ी रकम कहां से लेकर आ रहा था और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था.
दोनों घटनाओं में बरामद कुल 2.42 करोड़ रुपये की रकम को लेकर पुलिस और जांच एजेंसियां अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं. खास तौर पर नकदी के स्रोत, उसके संभावित इस्तेमाल और इससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. फिलहाल दोनों मामलों में जांच जारी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301