Edited By Shariqul Hoda
पीएम नरेंद्र मोदी, सुप्रिया सुले और शरद पवार (Photo-ANI)
PM Narendra Modi Calls Sharad Pawar: पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एनसीपी (एसपी गुट) के चीफ शरद पवार से फोन पर बात की. उन्होंने पवार के सेहत के बारे में पूछा और उनको पूरा आराम करने की सलाह दी. हालांकि उनकी बेटी सुप्रिया सुले को लेकर हुई एक कथित बातचीत ने महाराष्ट्र के राजनीतिक भविष्य को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. इसमें एनसीपी के दोनों गुटों के फिर से एक होने की संभावना भी शामिल है, साथ ही सुप्रिया के मोदी कैबिनेट में शामिल होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है.
शरद पवार के करीबी सहयोगी विट्ठल मनियार के मुताबिक, बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने 85 साल के नेता से कहा, ‘सुप्रिया अब तैयार हैं. सुप्रिया और हम देश की जिम्मेदारी संभाल लेंगे. आप आराम करें; मेरी यही विनती है.’ मनियार ने बताया कि पवार ने बहुत गर्मजोशी से जवाब दिया, देश के नेतृत्व पर भरोसा जताया और अपना हाल-चाल पूछने के लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया. हालांकि पीएम मोदी या पवार में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर इस बातचीत की पुष्टि नहीं की है.
#WATCH | Pune, Maharashtra: Sharad Pawar family friend Vitthal Maniyar says, “His health is very good; there are no serious issues. Two days ago, he had a cough and some congestion, for which he was admitted here. He is always very mindful of his health, so he came in for a… https://t.co/dFUW9d18bc pic.twitter.com/dM0YIPTxKU
खांसी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद 2 नवंबर को शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. उन्हें अस्पताल में तब एडमिट होना पड़ा, जब वो महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित इलाकों का दौरा करके लौटे थे. उनकी बेटी और बारामती की सांसद सुप्रिया सुले ने पहले बताया था कि उनके मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं और उनकी सेहत स्थिर है.
एनसीपी के भीतर चल रही राजनीतिक हलचलों के बीच इस कथित फोन कॉल ने सबका ध्यान खींचा है. 2023 में पार्टी तब 2 हिस्सों में बंट गई थी, जब अजित पवार बीजेपी की लीडरशिप वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे, जबकि उनके चाचा शरद पवार ने एनसीपी (एसपी) के नाम से अपना अलग गुट बनाए रखा. 28 जनवरी 2026 को एक प्लेन हादसे में अजित पवार के निधन के बाद, उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम का पद संभाला. इसके बाद दोनों गुटों को फिर से एक करने की चर्चाएं ठंडी पड़ गई थीं.
यह भी पढ़ें- एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली महाराष्ट्र के CM की चुटकी
हालांकि हाल ही में हुई कुछ मुलाकातों ने राजनीतिक अटकलों को फिर से हवा दे दी है. ‘एनडीटीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक अजित पवार गुट की एनसीपी के एक डेलिगेशन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पार्टी के भीतर नेतृत्व और फैसले लेने की प्रक्रिया से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा की. बाद में मुंबई में पार्टी की एक मीटिंग के बाद, राज्य एनसीपी अध्यक्ष सुनील तटकरे ने दोनों गुटों के विलय की संभावना को सार्वजनिक रूप से खारिज कर दिया. उन्होंने साफ किया कि पार्टी आगे भी सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में ही काम करेगी.
सुप्रिया सुले विपक्ष की एक अहम नेता बनी हुई हैं और उन्होंने लगातार ‘इंडिया’ गठबंधन की मीटिंग्स और एक्टिविटीज में हिस्सा लिया है. इस बीच उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अटकलें भी फिर से शुरू हो गई हैं. फिलहाल न तो एनसीपी के गुटों के फिर से एक होने की बात कंफर्म हुई है और न ही सुले के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301