मुख्य बातें
Dividend Stock: शेयर बाजार में आज 6 नवंबर 2026 को 3 सरकारी कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रही हैं। इसमें से एक कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड भी है। आइए जानते हैं कौन सी कंपनी निवेशकों को कितना डिविडेंड दे रही है। पिछले एक साल में शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहेगा?
इस साल यह कंपनी तीसरी बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रही है। कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इससे पहले सितंबर के महीने में भी एनटीपीसी लिमिटेड के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 3.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, 2026 में पहली बार कंपनी के शेयर फरवरी के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 2.75 रुपये का फायदा हुआ था।
आज शुक्रवार को एनटीपीसी लिमिटेड के शेयर बीएसई में 319.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गए थे। बता दें, बीते एक साल में स्टॉक की कीमतों में 2.65 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
शेयर बाजार में यह कंपनी भी एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रही है। इस कंपनी ने अपने योग्य निवेशकों को हर एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इससे पहले अगस्त के महीने में कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1.25 रुपये का फायदा हुआ था।
आज इस सरकारी कंपनी के शेयरों की कीमतों में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद स्टॉक का दाम 253.30 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर पहुंच गए। बता दें, पिछले एक साल में स्टॉक की कीमतों में 5.77 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में भी आज गिरावट देखने को मिली है। 3 प्रतिशत की गिरावट के बाद स्टॉक का दाम 314.10 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। शेयर बाजार में कंपनी आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रही है। कंपनी ने अपने निवेशकों को एक शेयर पर 4.50 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है।
बीते एक साल में स्टॉक की कीमतों में 38.28 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव –
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं –
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play