Feedback
टेलीविजन सीरियल ‘भाग्य लक्ष्मी’ में मलिश्का का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मायरा मिश्रा अब बेटी की मां बन गई हैं.
शादी के डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया और ये गुडन्यूज पति राजुल यादव संग मिलकर सोशल मीडिया पर शेयर की.
डिलीवरी के पांच दिन बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. एक्ट्रेस ने बेटी के वेलकम का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस नन्ही परी को गोद में लेकर बेहद खुश दिख रही हैं. मां बनकर उनके चेहरे पर ग्लो नजर आ रहा है.
घर पर मायरा और उनकी नन्ही राजकुमारी का ग्रैंड वेलकम किया गया. घरवालों ने नन्ही परी और मायरा की आरती उतारकर उनका गृहप्रवेश कराया.
बेटी को घर लाकर वो खुशी से फूले नहीं समां रही हैं. उनके चेहरे की स्माइल मां बनने की खुशी बयां कर रही है.
बेटी के वेलकम का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि धनतेरस के दिन लक्ष्मी जी सिर्फ हमारे घर आईं ही नहीं, बल्कि उन्होंने इसे अपना ही घर बना लिया. हमारी नन्ही सी खुशियों की सौगात, जो अपने साथ ढेर सारा प्यार और समृद्धि लेकर आई है.
मायरा मिश्रा और राजुल यादव की शादी की बात करें, तो दोनों फरवरी 2025 में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के डेढ़ साल बाद वो पेरेंट क्लब में शामिल हो चुके हैं. फैन्स और सेलेब्स उन्हें पेरेंट बनने की बधाई दे रहे हैं और नन्ही परी को प्यार-आशीर्वाद.
All Photos: Screengrab
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू