Feedback
पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार दोपहर आग लग गई. हादसा पंजाब के पटियाला में हुआ. ट्रेन तब राजपुरा पहुंची थी. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. ताजा जानकारी के मुताबिक, किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है. रेलवे ने आग की घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. कहा गया है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जाएगी. फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है.
यह घटना सराय वंजारा गांव के पास हुई. घटनास्थल के कुछ खौफनाक वीडियोज सामने आए हैं. इसमें दूर-दूर तक धुआं उठता दिख रहा है. साथ ही यात्री डरकर ट्रेन से बाहर निकलकर खड़े हो गए हैं.
चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी. शुरुआत में कई यात्रियों के आग की चपेट में आने की सूचना थी. आग लगने के कारणों और नुकसान संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
ट्रेन हादसे पर आजतक ने पटियाला के डीसी हिमांशु अग्रवाल से बातचीत की. उन्होंने बताया कि आग पैंट्री से शुरू हुई थी. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
डीसी हिमांशु ने कहा, ‘सूचना मिली कि ट्रेन की कुछ बोगियों में आग लग गई है. पता चला है कि आग पैंट्री से शुरू हुई और कुछ अन्य बोगियों तक फैल गई. फिलहाल जानकारी मिली है कि फायर अलार्म बजने के बाद सभी लोग सतर्क हो गए और ट्रेन से बाहर निकल आए. इसलिए, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू