IPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स, पिछले सीजन किया था निराश – News24 Hindi

Written By Aditya
Rajasthan Royals की टीम 5 स्टार खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज (Pic Credit- ANI)
IPL 2027: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया था. पिछले सीजन फ्रेंचाइजी फाइनल से बस एक कदम ही दूर थी. ऐसे में वो दूरी अब राजस्थान रॉयल्स की टीम खत्म करना चाहती है. आईपीएल 2027 के लिए सभी फ्रेंचाइजियों को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट 17 नवंबर को सौंपनी है. ऐसे में राजस्थान की टीम भी कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. फ्रेंचाइजी अपने 5 स्टार खिलाड़ियों को रिलीज करने का बड़ा फैसला कर सकती है. इसमें 2 विदेशी प्लेयर्स का नाम भी शामिल है. 
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 75 लाख रुपये में कुलदीप सेन को अपने साथ जोड़ा था. लेकिन फ्रेंचाइजी ने कुलदीप सेन को खेलने का मौका नहीं दिया था. इस बार भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल सकेगा. ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज करने का बेहद अहम फैसला कर सकती है. 
न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को भी फ्रेंचाइजी ने पिछले ऑक्शन में 2.4 करोड़ की रकम में खरीदी है. मिल्ने को भी फ्रेंचाइजी ने सिर्फ 1 ही मैच में मौका दिया था. जिसमें भी वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. जिसके कारण ही अब फ्रेंचाइजी के ऊपर बड़े सवाल उठ रहे हैं. मिल्ने को भी मैनेजमेंट अब रिलीज करने का फैसला कर सकती है. 
दक्षिण अफ्रीका के उभरते हुए तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा है. आईपीएल 2025 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें कुछ मौके भी दिए थे, लेकिन 2026 में उन्होंने 1 मौका भी नहीं दिया. मफाका को टीम से बाहर का रास्ता दिखाकर फ्रेंचाइजी दासुन शनाका को रिटेन करना चाहेगी. 
2-0-4-2 ❤️‍🔥 just Adam Milne breathing fireee but sadly against the wrong opposition 👀 https://t.co/6VnjGfytWV
स्पिनर रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 7.2 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था. बिश्नोई ने आईपीएल 2026 में कुल 9 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 23.36 की औसत से कुल 11 विकेट झटके हैं. इस दौरान बिश्नोई का इकॉनमी रेट 9.88 का रहा है. बिश्नोई को अंत में फ्रेंचाइजी ने प्लेइंग 11 में भी जगह नहीं दी थी. रवि को अब फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है. 
ये भी पढ़ें: LIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर, स्ट्रेचर से ले जाना पड़ा बाहर
युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर को आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा था. लेकिन फ्रेंचाइजी को उस समय बड़ा नुकसान हुआ, जब इंजरी के कारण पुथुर को खेलने का मौका ही नहीं मिल सका. फ्रेंचाइजी ने अब यश पुंजा को मौका देना शुरू कर दिया है. ऐसे में अब पुथुर को रिलीज किया जा सकता है. 
ये भी पढ़ें: IND vs SL: बदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें ODI और T20I सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News