रेनॉल्ट इंडिया ने अपनी नई डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ई-टेक 160 की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने इस SUV को 17 अक्टूबर, 2026 को लॉन्च किया था। अब करीब तीन सप्ताह बाद ग्राहकों को इसकी चाबी सौंपनी शुरू कर दी है। पहली डिलीवरी 6 नवंबर को हैदराबाद के HITEC सिटी स्थित नए रेनॉल्ट डीलरशिप पर हुई। खास बात यह है कि नई डस्टर हाइब्रिड भारत में रेनॉल्ट की पहली कार है, जिसमें कंपनी का E-Tech सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है।
रेनॉल्ट डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech 160 को तीन वैरिएंट्स Evolution, Techno और Emotion में पेश किया गया है। इसके बेस Evolution वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है, जबकि टॉप Emotion वैरिएंट की कीमत 19.49 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी की तरफ से ये इंट्रोडक्टरी कीमतें 31 दिसंबर, 2026 तक डिलीवर होने वाली गाड़ियों पर लागू होंगी। एसयूवी की बुकिंग 21,000 रुपये देकर की जा सकती है।
₹ 5 लाख से शुरू
₹ 2.2 – 2.38 करोड़
₹ 10.32 – 18.99 लाख
₹ 21.89 – 26.79 लाख
₹ 19.45 – 27.7 लाख
₹ 7.4 – 13.71 लाख
नई डस्टर हाइब्रिड में 1.8-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि SUV महज 9.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी बैटरी रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और पेट्रोल इंजन से चार्ज होती है। इसलिए इसे बाहर से चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती।
डस्टर हाइब्रिड में फ्रंट ग्रिल पर रोशन होने वाला डस्टर लोगो, E-Tech बैज, LED हेडलैंप और पीछे हॉरिजॉन्टल LED लाइट बार दिया गया है। एसयूवी में 212mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 18-इंच के व्हील मिलते हैं। इसके कुछ वैरिएंट में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
रेनॉल्ट का दावा है कि नई डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 29kmpl का ARAI-सर्टिफाइड माइलेज देती है। कंपनी के अनुसार, कुछ खास परिस्थितियों में यह एक बार में 1,400 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। वहीं, शहर में 80 पर्सेंट तक ड्राइविंग इलेक्ट्रिक मोड में संभव हो सकती है। भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, मारुति सुजुकी विक्टोरिस और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के हाइब्रिड मॉडल से होगा।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play