WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, Roman Reigns के फैंस के लिए बुरी खबर! – News24 Hindi

Written By Pankaj Joshi
Crown Jewel 2026 में किसकी होगी जीत? (Photo: WWE.com)
WWE Crown Jewel 2026: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट Crown Jewel 2026 का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 7 नवंबर को सऊदी अरब में इसका आयोजन होने वाला है. कंपनी ने बड़े मुकाबले इस बार रखे हैं. शो में सरप्राइज भी फैंस को मिल सकते हैं. रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आएंगे. उनका बड़ा मैच होने वाला है. इस शो को लेकर सट्टाबाजार भी एक्टिव हो गया है. बैटिंग ऑड्स (जीतने की संभावना) सामने आ गए हैं. रिपोर्ट में संभावित जीत और हार को लेकर अपडेट दे दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि कौन से रेसलर्स जीत के प्रबल दावेदार हैं.
Crown Jewel 2026 में सबसे बड़ा मुकाबला रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच होने वाला है. दोनों के बीच मेंस क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए मैच रखा गया है. ये मैच मेन इवेंट में कराया जाएगा. मुकाबला इस वजह से भी खास है क्योंकि दोनों पहले अच्छे दोस्त थे. अब रोमन और सैमी दुश्मन बन गए है. MyBookie के अनुसार मुकाबले में रोमन जीत के प्रबल दावेदार हैं. रेंस के लिए ऑड्स -300 है. वही सैमी +200 पर हैं. दोनों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है. इस वजह से मैच में कुछ भी हो सकता है. सैमी को भी जीत मिल सकती है. वो रेंस के हराकर अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: WWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें? खराब होगी फैंस की नींद
वुमेंस क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए लिव मॉर्गन और चेल्सी ग्रीन के बीच मुकाबला होने वाला है. दोनों की राइवलरी अभी तक जबरदस्त रही है. एक-दूसरे पर खूब हमला भी किया है. इस मैच में ग्रीन जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं. उनके लिए ऑड्स -200 हैं. वहीं मॉर्गन +150 पर हैं. इस मैच में भी खूब बवाल होने की उम्मीद जताई जा रही है. जजमेंट डे की दखलअंदाजी भी मुकाबले में देखने को मिल सकती है.
शो में लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच होगा. इनकी राइवलरी रेसलमेनिया 42 के पहले से चल रही है. कंपनी ने दोनों की दुश्मनी को काफी लंबा खींच दिया है. इस बार मुकाबले में शर्त रखी गई है. मुकाबले के साथ ही राइवलरी का अंत होगा. कोडी के लिए ऑड्स -250 है. वहीं रैंडी +170 पर हैं. इसका मतलब है कि कोडी मैच अपने नाम कर सकते हैं. उनकी मुकाबले में तगड़ी जीत हो सकती है. कोडी को मौजूदा समय में जीत की जरूरत भी है.
ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी अपनी चैंपियनशिप को पेंटा और एवंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. ब्रेकर और थ्योरी का चैंपियनशिप रन कुछ खास नहीं रहा है. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. आप सभी जानते हैं कि एवंस खतरनाक मूव्स लगाते हैं. पेंटा और एवंस नए चैंपियन बन सकते हैं. दोनों के लिए ऑड्स -140 है. वहीं थ्योरी और ब्रेकर +100 में है. इसका मतलब है कि पेंटा और एवंस की जीत हो सकती है.
YOUR OFFICIAL COLD OPEN FOR WWE CROWN JEWEL 2026. #WWECrownJewel pic.twitter.com/VxDWuYsNNA
ये भी पढ़ें: WWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक, दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News