Pakur News: चालकों ने की हड़ताल, दिया धरना – Hindustan

Pakur News:

पाकुड़, प्रतिनिधि। डीबीएल कंपनी में कार्यरत वाहन चालकों ने कम वेतन, पीएफ कटौती में पारदर्शिता की कमी और मेडिकल सुविधा उपलब्ध न कराने के विरोध में काम ठप्प कर हड़ताल कर दी। चालकों का आरोप है कि कंपनी द्वारा उन्हें केवल 15 दिन की ही ड्यूटी दी जा रही है, जिससे उन्हें मात्र 9 हजार से 17 हजार रुपये तक ही वेतन मिल पा रहा है। इस महंगाई के समय में इतने कम वेतन में परिवार का पालन-पोषण करना नामुमकिन हो गया है। ​चालकों ने मांग की है कि अन्य पड़ोसी कंपनियों व ओडिशा की तर्ज पर उनका पीएफ काटकर कम से कम 32,000 रुपये शुद्ध वेतन (इन-हैंड) दिया जाए। चालक राजा दास, जय प्रकाश सिंह आदि ने बताया कि 12 घंटे ड्यूटी और दिनभर कोयला व धूल-धक्कड़ में काम करने के बावजूद उन्हें साबुन या सुरक्षा संसाधन तक नहीं दिए जा रहे हैं। साथ ही, वेतन से पीएफ की कटौती तो की जा रही है, लेकिन वह ऑनलाइन पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रही है। मेडिकल के नाम पर भी पैसे कट रहे हैं, पर इलाज कहां और कैसे कराया जाए, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। ​हड़ताल की सूचना मिलने पर पहुंचे कंपनी अधिकारी/प्रतिनिधि ने चालकों से वार्ता कर स्थिति स्पष्ट की। अधिकारी ने बताया कि सीएमपीएफ पहले मैनुअल होता था और अब पूरे देश में ऑनलाइन प्रक्रिया में आ रहा है, जिसके कारण अन्य जगह से ट्रांसफर होकर आए चालकों का डेटा अपडेट होने में थोड़ा समय लग रहा है। एचआर टीम इस कार्य में लगातार लगी हुई है। ​मेडिकल सुविधा पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारी या उनके परिजन किसी नामांकित अस्पताल में 24 घंटे भर्ती रहते हैं, तो बिल व पर्चा जमा करने पर पूरा पैसा रिफंड किया जाएगा। धनबाद के असर्फी अस्पताल सहित देश भर के नामांकित अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सूची उपलब्ध है। पाकुड़ में भी अमीरजोला स्थित डॉक्टर से तत्काल परामर्श लिया जा सकता है। वेतन वृद्धि के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह एचआर विभाग का मामला है और जल्द ही इस पर विचार कर समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। इसके बाद चालकों ने मांग पूरी न होने पर पुनः आंदोलन की चेतावनी दी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News