Written By Akarsh Shukla
दिवाली समारोह के बीच अमेरिकी प्रशासन में एक बड़े बदलाव की खबर भी सामने आई. (Photo: ANI)
भारत में दीपवली के त्योहार को लेकर बाजारों में काफी चहल-पहल है, देश का कोना-कोना इस समय जगमगाती लाइटों से रोशन हो उठा है. दिवाली का त्योहार सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के अन्य देशों में भी मनाया जाता है. अमेरिका में हर साल व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति दिवाली सेलिब्रेशन का आयोजनत करते हैं, इस परंपरा को वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी जारी रखा. व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में इस बार दिवाली खास अंदाज में मनाई गई. रोशनी के इस त्योहार के मौके पर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय में देखने को मिली.
दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान भारतीय मूल के बिजनेसमैन विशाल गोंडल ने राष्ट्रपति ट्रंप को तुलसीदास रचित हनुमान चालीसा की एक कॉपी गिफ्ट की. ट्रंप को हनुमान चालीसा की कॉपी गिफ्ट गिए जाने के बाद अब सोशल मीडिया पर ये चर्चा का विषय बन गया है. विशाल गोंडल ने सोशल मीडिया पर ट्रंप से मुलाकात से जुड़ी जानकारी शेयर की. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ ओवल ऑफिस में दिवाली मनाना उनके लिए विशेष अनुभव रहा. इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को हनुमान चालीसा भेंट की, जिसे भारत में लाखों लोग श्रद्धा के साथ पढ़ते हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके हैं पाबंदी, ट्रंप ने बनाया और भी पावरफुल
व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह में भारतीय मूल की कई चर्चित हस्तियां भी मौजूद रहीं. इनमें मशहूर मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना और कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला का नाम शामिल है. कार्यक्रम के दौरान भारतीय समुदाय की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को प्रदर्शित किया गया. दिवाली समारोह के बीच अमेरिकी प्रशासन में एक बड़े बदलाव की खबर भी सामने आई. राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने करीबी सहयोगी और मौजूदा डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का अगला चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त करने की घोषणा की.
यह भी पढ़ें: पराग्वे में आया सियासी ‘तूफान’, महाभियोग और इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति पेना गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301