मोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला, नहीं हो रहा है कमबैक – News24 Hindi

Written By Aditya
Team India के 3 स्टार तेज गेंदबाज जल्द ले सकते हैं संन्यास का फैसला (Pic Credit-PTI)
Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में युवा तेज गेंदबाजों के ऊपर ज्यादा भरोसा जता रही है. जिसके कारण ही कई अनुभवी तेज गेंदबाज फिलहाल टीम में जगह नहीं बना रहे हैं. हालांकि वो घरेलू क्रिकेट खेलकर वापसी का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन उसके बाद भी बीसीसीआई उन्हें मौका नहीं दे रही है. ऐसे में वो भी मोहम्मद शमी की तरह ही जल्द ही संन्यास का फैसला कर सकते हैं. ऐसे ही 3 भारतीय स्टार तेज गेंदबाजों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं. ये गेंदबाज एक समय टीम इंडिया की गेंदबाजी अटैक की अगुवाई कर रहे थे. 
अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला 2021 में खेला था. उसके बाद से पिछले 5 सालों से वो कमबैक का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है. इशांत शर्मा ने टीम इंडिया के लिए 105 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 32.40 की औसत से कुल 311 विकेट हासिल किए हैं. जिसमें 11 बार 5 विकेट हॉल भी शामिल है. इशांत ने इसके अलावा 80 वनडे मैचों में 30.98 की औसत से कुल 115 विकेट भी हासिल किए हैं. वहीं उन्होंने 14 टी-20 मैचों में कुल 8 विकेट हासिल किए हैं. आईपीएल में उन्होंने कुल 117 मैच खेले हैं. अब 38 साल के हो गए इशांत जल्द ही संन्यास का फैसला कर सकते हैं. 
Dhire dhire karke Virat ki team ke sare bowlers ya to retire ho gye h ya team se bahar . 😭😢 Mh. Shami, Umesh Yadav, Bhuvneshwar Kumar, Ishant Sharma. 😭 #mohammedshami #CricketNews
हाल में ही भुवनेश्वर कुमार की न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी हुई थी. लेकिन वो कमबैक सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. जिसके कारण ही दोबारा से उनके बाहर होने की संभावना नजर आ रही है. ऐसे में वो ड्रॉप होने के बजाय संन्यास लेने का भी फैसला कर सकते हैं. भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए 21 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने कुल 63 विकेट हासिल किए. इसके अलावा 121 वनडे मैच में भुवी ने कुल 141 विकेट झटके थे. 92 टी-20 मैचों में भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए कुल 91 विकेट हासिल किए थे. भुवी अब 37 साल के होने वाले हैं. ऐसे में वो भी संन्यास के बारे में सोचना शुरू कर चुके होंगे. 
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान? सामने आ गया इस डेट से खास कनेक्शन
तेज गेंदबाज उमेश यादव ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला 2023 में ही खेला था. उसके बाद से वो कमबैक नहीं कर पा रहे हैं. उमेश यादव हालांकि घरेलू क्रिकेट में खेलकर वापसी का पूरा प्रयास कर रहे हैं. उमेश ने टीम इंडिया के लिए कुल 57 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 30.95 की औसत से कुल 170 विकेट झटके थे. इसके अलावा उन्होंने 75 वनडे मैचों में 33.63 की औसत से कुल 106 विकेट हासिल किए हैं. उमेश ने 9 टी-20 मुकाबलों में कुल 12 विकेट झटके हैं. उमेश भी अब 39 साल के हो गए हैं. ऐसे में वो अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा बोल सकते हैं. 
ये भी पढ़ें: IND A vs NZ A: यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक, टेस्ट सीरीज के लिए तैयार
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News