TATA ग्रुप की इस कंपनी में बड़ा बदलाव… लीडरशिप रोल से हटेंगे नोएल टाटा, जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन – AajTak

टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी वोल्टास (Voltas) के लीडरशिप में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. कंपनी के चेयरमैन नोएल टाटा 11 नवंबर 2026 को अपने पद से रिटायर हो जाएंगे. उनकी जगह 12 नवंबर से टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और सीईओ सुनील डी’सूजा वोल्टास के नए चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे. हालांकि, नोएल टाटा कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं होंगे. उन्हें चेयरमैन एमेरिटस यानी मानद चेयरमैन बनाया जाएगा.
इतना ही नहीं, कंपनी ने मई 2027 में मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालने वाले नए उत्तराधिकारी का नाम भी तय कर दिया है. वोल्टास ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि कंपनी के बोर्ड ने नोएल टाटा को 12 नवंबर 2026 से चेयरमैन एमेरिटस नियुक्त करने की मंजूरी दी है. इसका मतलब है कि वह चेयरमैन पद से हटने के बाद भी कंपनी से जुड़े रहेंगे, लेकिन उनकी भूमिका बदल जाएगी. नोएल टाटा साल 2003 से वोल्टास के साथ जुड़े हुए हैं. इससे पहले वह टाटा ग्रुप की दूसरी कंपनियों के बोर्ड से भी हट चुके हैं. इनमें ट्रेंट, टाटा स्टील, टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन और टाटा इंटरनेशनल शामिल हैं.
70 साल के होने पर छोड़ रहे हैं पद
नोएल टाटा का जन्म 12 नवंबर 1956 को हुआ था. वह 12 नवंबर 2026 को 70 साल के हो जाएंगे. कंपनी अधिनियम 2013 (Companies Act 2013) के नियमों के मुताबिक, 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को किसी कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर या होल-टाइम डायरेक्टर के रूप में नियुक्त नहीं किया जा सकता और इस उम्र तक पहुंचने के बाद न ही कोई व्यक्ति इस पद पर बना रह सकता है. इसी उम्र सीमा से जुड़े नियमों के चलते नोएल टाटा टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड से हट रहे हैं और उन्हें लीडरशिप पद छोड़ना पड़ रहा है.
कौन हैं नए चेयरमैन सुनील डी’सूजा?
सुनील डी’सूजा फिलहाल टाटा ग्रुप की एफएमसीजी (FMCG) कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हैं. कंपनी टाटा साल्ट, टाटा टी, टेटली और टाटा संपन्न जैसे ब्रांड के जरिए नमक, चाय, कॉफी, पैकेज्ड फूड और पेय पदार्थ बेचती है. अब वह 12 नवंबर से वोल्टास के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.
मई 2027 में कौन संभालेगा MD का पद?
वोल्टास में नेतृत्व बदलाव सिर्फ चेयरमैन पद तक सीमित नहीं रहेगा. कंपनी के मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर सीपी मुकुंदन मेनन का कार्यकाल 24 मई 2027 को खत्म हो जाएगा. वह टाटा ग्रुप की कार्यकारी निदेशकों के लिए तय रिटायरमेंट पॉलिसी के तहत रिटायर होंगे. उनकी जगह कंपनी के मौजूदा रूम एयर कंडीशनर कारोबार के प्रमुख जयंत बालन जिम्मेदारी संभालेंगे. बोर्ड ने उन्हें 25 मई 2027 से पांच साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी दी है.
वोल्टास में कब-कब होंगे बड़े बदलाव?
    तारीख                                   बदलाव
11 नवंबर 2026          नोएल टाटा चेयरमैन पद से रिटायर होंगे
12 नवंबर 2026          सुनील डी’सूजा नए चेयरमैन बनेंगे
12 नवंबर 2026          नोएल टाटा चेयरमैन एमेरिटस बनेंगे
24 मई 2027              सीपी मुकुंदन मेनन का कार्यकाल खत्म होगा
25 मई 2027              जयंत बालन पांच साल के लिए MD बनेंगे
निवेशकों के लिए क्यों अहम है यह बदलाव?
वोल्टास में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, दोनों पदों के लिए उत्तराधिकारी तय होने से कंपनी में नेतृत्व बदलाव की प्रक्रिया साफ हो गई है. निवेशकों के लिए यह देखना अहम होगा कि नए चेयरमैन सुनील डी’सूजा और आने वाले मैनेजिंग डायरेक्टर जयंत बालन के नेतृत्व में कंपनी की रणनीति और कारोबार की दिशा कैसी रहती है. खासकर एयर कंडीशनर कारोबार में कंपनी की आगे की योजनाओं पर बाजार की नजर रहेगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News