Feedback
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘दिवाली के पावन पर्व पर पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है. प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है. आप सभी को दिवाली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’
PM मोदी ने कहा कि आपका ये पर्व और आने वाला समय सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे. मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दिवाली मनाता हूं.
उन्होंने कहा, ‘हर साल आप जानते हैं कि देश के जवानों के बीच जाना मेरा नित्य क्रम है. इस बार भी यह जारी रहेगा. आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू