Chaibasa News: चाईबासा। मुफस्सिल थाना पुलिस ने इचाबांघ गांव निवासी स्वर्गीय तुरा तामसोय की पांच वर्षीय बेटी बालिमा तामसोय का शव शुक्रवार शाम सिलपीउटू जंगल से बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही रमाई गागराई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बालिमा मंगलवार से लापता थी। परिजनों के मुताबिक, बच्ची को मंगलवार शाम गांव के रमाई गागराई के साथ देखा गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
खोजबीन के दौरान बच्ची को रमाई गागराई के साथ देखे जाने की बात सामने आने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने रमाई गागराई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि उसकी निशानदेही पर शुक्रवार शाम सिलपीउटू जंगल से बच्ची का शव बरामद किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बच्ची की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play