Chaibasa News: टोंटोः फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका – Hindustan

Chaibasa News: चाईबासा। टोंटो थाना क्षेत्र के लिसिया गांव के पास शनिवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान दोकट्टा गांव निवासी रवि शंकर मुंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, रवि शंकर शुक्रवार सुबह नहाने के लिए गांव के तालाब गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। देर शाम तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह लिसिया गांव के ग्रामीणों को एक युवक का शव मिलने की जानकारी मिली। इसकी सूचना दोकट्टा गांव तक पहुंची। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान रवि शंकर मुंडा के रूप में की।

सूचना मिलने पर टोंटो थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया। इसके बाद शनिवार दोपहर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार, रवि शंकर मुंडा डीपीएस कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। परिजनों ने उसकी मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि उसकी हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया। इधर, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News