Muhurat Trading 2026: बस कुछ देर बाकी… फिर खुलेगा शेयर बाजार, होगी मुहूर्त ट्रेडिंग – AajTak

आज देशभर में दीवाली की धूम है, बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है, लेकिन इस बीच शेयर बाजार भी निवेशकों को खरीदारी का मौका दे रहा है. दरअसल, हर साल की तरह दीवाली मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए भारतीय स्टॉक मार्केट एक घंटे के लिए खोला जाएगा और Muhurat Trading 2.20 बजे से 3.30 बजे तक होगी. शेयर बाजार में ये परंपरा लंबे समय से चली आ रही है और इसका बड़ा महत्व माना जाता है. 
ये है मुहूर्त ट्रेडिंग की फुल टाइमिंग
दिवाली के दिन 8 नवंबर 2026 को शेयर बाजार में एक घंटे की मुहूर्त ट्रेडिंग होगी और इसके साथ ही ट्रेडर्स और शेयर मार्केट इनवेस्टर्स शेयर बाजार में संवत् 2083 की शुरुआत करेंगे. बीएसई और एनएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading BSE NSE) सेशन 2:20 से 3:30 तक आयोजित होगा. इसका क्लोजिंग ऑक्शन 3:15 से दोपहर 3:35 तक चलेगा. इस एक घंटे के स्पेशल सेशन में शेयरों की खरीदारी निवेशक ट्रेडिशनली वेल्थ और गुड लक के लिए करते हैं. 
1957 में पहली बार हुई थी मुहूर्त ट्रेडिंग?
शेयर बाजार में दिवाली के दिन एक घंटे के लिए इस खास मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा दशकों पुरानी है. Mururat Trading का चलन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में साल 1957 से चला आ रहा है. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स में इसकी शुरुआत 1992 से हुई थी और तब से निरंतर जारी है. 
इस दिन शेयरों की खरीदारी को शुभ माना जाता है और खासतौर पर पहली बार शेयर बाजार में एंट्री करने वाले निवेशकों के लिए ये खास दिन होता है. एक्सपर्ट्स भी इस बात को मानते हैं कि मुहूर्त ट्रेडिंग पूरी तरह परंपरा से जुड़ी है और ज्यादातर निवेशक इस दिन शेयर खरीदते हैं. हालांकि, आमतौर पर ये निवेश काफी छोटे और प्रतीकात्मक होते हैं. 
दिवाली से जुड़ी है ये परंपरा
‘मुहूर्त’ शब्द का अर्थ शुभ से लगाया जाता है और भारत में रोशनी के पर्व दिवाली से में लक्ष्मी पूजन के साथ किसी भी काम की शुरुआत अच्छी मानी जाती है. ऐसी मान्यता है कि मुहूर्त ट्रेडिंग पर की गई खरीदारी (Stock Buying On Muhurat Trading) से समृद्धि आती है और पूरे साल निवेशकों पर धन बरसता है. दिवाली पर यह ट्रेडिंग इक्विटी, इक्विटी फ्यूचर एंड ऑप्शन, करेंसी एंड कमोडिटी मार्केट, तीनों में होती है.
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News