दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति, विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, वनटांगियों से मनाई दीवाली, Uttar-pradesh Hindi News – Hindustan

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या की विरासत और विकास के प्रवाह को रोक पाने में विफल सपा और कांग्रेस के लोग अब घबराकर धाम को बदनाम कर रहे हैं। अयोध्या के खिलाफ दुष्प्रचार करने इन वालों को मालूम है कि विरासत और विकास की यह यात्रा ऐसे ही जारी रहेगी तो सपा और कांग्रेस की राजनीति हमेशा के लिए दफन हो जाएगी। जिन्होंने प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था, उनके सामने अपनी पहचान का संकट होगा। योगी, रविवार को वनग्राम जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में वनटांगियों के साथ दीपावली का उत्सव मनाने पहुंचे, जहां उन्होंने 82.41 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
बतौर मुख्यमंत्री लगातार दसवीं बार वनटांगियों के बीच दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अयोध्या समेत प्रदेश की विकास यात्रा इसी मजबूती के साथ एकजुट होकर जारी रहेगी तो कांग्रेस और सपा के सामने ही पहचान का संकट खड़ा हो जाएगा और इसीलिए दुष्प्रचार का सहारा लेना इन्होंने शुरू किया है।’ उन्होंने कहा कि 2017 के पहले अयोध्या में जय श्री राम बोलने पर प्रतिबंध लगाया जाता था, लाठी-गोली चलती थी। तब विपक्षी दलों के लोग कहते थे कि राम तो हुए ही नहीं। उस समय यही विपक्षी कहते थे कि अयोध्या में परिंदा नहीं पर मार सकता, ये लोग राम मंदिर के विरोध में फौज खड़ी करते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अयोध्या में, अयोध्या के प्रवाह को रोक नहीं पाए थे, रामभक्तों के कारवां को प्रतिबंधित नहीं कर पाए थे, और विफल हुए, वही लोग आज अयोध्या को बदनाम करने में लगे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों का आह्वान किया कि नशा और जुआ से दूर रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से ​नशे के सौदागरों पर प्रहार चल रहा है। माफिया उन्मूलन के बाद अगला प्रहार नशे के सौदागरों के खिलाफ ही प्रारंभ हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘जो लोग दूसरों के जीवन को बर्बाद करते हैं, हम उसको आबाद नहीं होने देंगे।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अच्छी सरकार जब आती है तो अच्छी सुविधाएं भी लेकर आती है और जब बुरी सरकार आती है तो नशे के सौदागरों के साथ मिलकर नौजवानों के भविष्य के खिलवाड़ करती है।
योगी ने बिना दलों का नाम लिए कहा कि एक के लिए गांधी-नेहरू परिवार और दूसरे के लिए सैफई परिवार ही देश-प्रदेश है। और, हमारे लिए 25 करोड़ की आबादी का उत्तर प्रदेश, जिसमें चाहे वह किसी भी जाति, क्षेत्र का हो, गांव हो या शहर, गरीब हो या अमीर, निषाद हो, दलित हो, राजभर हो, चौहान हो, सभी को हम लोग एक परिवार के रूप में लेकर के चलते हैं और शासन की योजना के साथ जोड़ने का काम करते हैं।
दिनेश राठौर वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News