Badaun News: जाटी गांव में बनने के साथ ही टूटने लगा पंचायत घर – Hindustan

Badaun News: उसावां ब्लॉक के गांव जाटी में बनने के साथ ही महज तीन महीने में ही पंचायत घर की दीवारें टूटने लगी हैं। इससे निर्माण कार्य में इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि पंचायत घर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था तो ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए शिकायत की थी, लेकिन उनकी शिकायत पर गौर नहीं किया गया। अब बनने के कुछ ही महीने में दीवारों से प्लास्टर छूटकर गिर रहा है तो ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से की है। जाटी गांव में तीन महीने पहले पंचायत घर का निर्माण हुआ था।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत घर का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो उसमें निर्माण सामगी मानक के अनुसार नहीं लगाई जा रही थी। इसकी शिकायत उन्होंने जिम्मेदारों से की थी, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत घर का निर्माण ग्रामीणों को पंचायत संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने और सरकारी कार्यों के संचालन के लिए कराया जाता है। इसके बावजूद इतने कम समय में दीवारों का क्षतिग्रस्त होना निर्माण कार्य पर सवाल उठना है।ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पंचायत घर का निरीक्षण कर इसमें इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री की जांच कराई जाए। ताकि अनियमितताएं करने वालों पर कार्रवाई हो सके। ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी उसावां राकेश निराला ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। पूरे मामले की जांच कराकर जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News