Badaun News: रबी सीजन में गेहूं बोआई से पहले किसान अपने खेत की मृदा की जांच करा सकते हैं। इसके लिये कृषि विभाग की ओर से महज 29 रुपये में जिला या तहसील स्तरीय लैब में मृदा जांच की सुविधा दी गई है। किसानों को मृदा जांच के बाद रिपोर्ट कार्ड मिलेगा, जिस पर भूमि में किस तत्व की कमी है और उसकी पूर्ति को क्या जरूरत है, यह सब लिखा होगा। रबी सीजन में किसान जिले में 2.50 लाख हेक्टेयर पर गेहूं की खेती करेंगे। किसान दीपावली से गेहूं बोआई शुरू कर देंगे। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वह खेतों में गेहूं का बीज डालने से पहले अपने खेत की मृदा जांच अवश्य करायें। इसके लिये जिला एवं तहसील स्तर पर लैब में खेत से मृदा का नमूना लेकर जायें। यहां 29 रुपये के मामूली शुल्क पर मृदा की जांच की जा रही है। डीडी कृषि मनोज कुमार ने बताया कि इच्छुक किसान स्वयं अपने खेत से मृदा नमूना लेकर जिला एवं तहसीर स्तरीय लैब में जांच करा सकते हैं।
मिलेगा रिपोर्ट कार्ड
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
जांच के बाद प्रत्येक किसान को उनके खेत का मृदा रिपोर्ट कार्ड मिलेगा। र्ड में भूमि के भीतर मौजूद मुख्य पोषक तत्वों (जैसे नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, जिंक और सल्फर) की नकारी होगी। इससे किसानों को यह साफ-साफ पता चल सकेगा कि उनके खेत में किस तत्व की कमी है और कौन सा तत्व पहले से ही पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
लागत में आयेगी कमी
किसान बिना जरूरत के खेतों में भारी मात्रा में यूरिया और डीएपी लगा देते हैं। इससे न केवल खेती की लागत बढ़ती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी धीरे-धीरे नष्ट होने लगती है। विशेषज्ञों का मानना है कि रिपोर्ट कार्ड के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने से किसानों की खाद पर होने वाली लागत में 20 से 30 प्रतिशत तक की कमी आयेगी, जबकि गेहूं की गुणवत्ता और उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी दर्ज की जायेगी।
ऐसे लें नमूना
किसान खेत की मेड़ से एक मीटर अंदर खेत के चारों कोने एवं बीच खेत से छह इंच अंदर से नमूना लें। पांच स्थान से ली गयी मृदा को मिक्स करने के बाद धन के चिन्ह के आकार में बांटे। इसमें से दो हिस्सा फेंक दें दो हिस्सा को मिलाने के बाद फिर से धन का चिन्ह बनायें, फिर से एक हिस्सा फेंक दें, और शेष बची करीब आधा किलो मृदा थैले में रखकर लैब ले जायें।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play