एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : मौजूदा चैंपियन मेजबान टीम मलेशिया के खिलाफ शुरू करेगी अभियान, 28 नवंबर को खेला जाएगा खिताब मुकाबला सविता की अगुआई में खिताबी चौका लगाने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम
यह अन्य खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने का समय है। कुछ खिलाड़ी अपनी सामान्य पोजिशन से अलग भूमिका में खेलेंगी जिससे मैं देख सकूं कि वे नई जिम्मेदारी में कैसा प्रदर्शन करती हैं। हम घरेलू दर्शकों के सामने खेलने और साल का समापन अच्छे प्रदर्शन के साथ करने को लेकर उत्साहित हैं।
-शुअर्ड मारिन, भारतीय कोच
06 टीमों का टूर्नामेंट 19 नवंबर से भोपाल में खेला जाएगा
03 खिताब भारत और दक्षिण कोरिया ने अब तक जीते हैं
10 दिन चलने वाले टूर्नामेंट में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे
-भारत के अन्य मुकाबले : 21 नवंबर को दक्षिण कोरिया, 22 नवंबर को थाईलैंड, 24 नवंबर को चीन और 25 नवंबर से
-सेमीफाइनल मुकाबले 27 नवंबर को जबकि पदक के लिए मैच 28 नवंबर को खेले जाएंगे
भारतीय टीम :
गोलकीपर : बंसरी सोलंकी, बिचू देवी खरीबाम।
डिफेंडर : निक्की प्रधान, ज्योति, ज्योति सिंह, सुशीला चानू, लालथांतलुआंगी, पूजा साहू।
मिडफील्डर : रुतुजा ददासो पिसल, सुनेलिटा टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, साक्षी राणा, बलजीत कौर, इशिका।
फॉरवर्ड : नवनीत कौर, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग, लालरेमसियामी, मुमताज खान।
नई दिल्ली, एजेंसी। अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया को महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) के लिए भारतीय टीम से आराम दिया गया है। भोपाल में होने वाली प्रतियोगिता के लिए और उनकी जगह बंसरी सोलंकी को टीम में शामिल किया गया है। मुख्य कोच शुअर्ड मारिन ने मंगलवार को घोषित टीम में कुछ खिलाड़ियों की भूमिकाओं में बदलाव की भी जानकारी दी।
मिडफील्डर सलीमा टेटे कप्तान बरकरार रहेंगी। जापान में पिछले महीने एशियाई खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद टीम पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलेगी।
मौजूदा चैंपियन है मेजबान : भारत 2016, 2023 और 2024 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुका है। छह टीमों की प्रतियोगिता में भारत के अलावा चीन, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया हिस्सा लेंगे। दक्षिण कोरिया की टीम भी तीन बार चैंपियन रही है।
टूर्नामेंट का आयोजन 19 से 28 नवंबर तक भोपाल के नाथू बरखेड़ा में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर किया जाएगा। भारतीय टीम मौजूदा चैंपियन के रूप में प्रतियोगिता में उतरेगी और अपने अभियान की शुरुआत टूर्नामेंट के पहले दिन मलेशिया के खिलाफ करेगी।
हर टीम से मैच : टूर्नामेंट राउंड रॉबिन प्रारूप में होगा जिसमें हर टीम अन्य पांच टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। लीग चरण के अंत में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। टूर्नामेंट के पहले दिन एशिया की शीर्ष रैंकिंग वाली टीम चीन का सामना थाईलैंड से होगा। इसके बाद उद्घाटन समारोह के पश्चात भारत और मलेशिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
25 वर्षीय बंसरी पिछले साल एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। बिचू देवी खरीबाम ने टीम में दूसरे गोलकीपर के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है।
भूमिकाएं बदलीं : खिलाड़ियों की भूमिकाओं में बदलाव के तहत एशियाई खेलों में फॉरवर्ड के रूप में खेलने वाली रुतुजा ददासो पिसल को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मिडफील्ड में रखा गया है। इसी तरह मिडफील्डर निक्की प्रधान को डिफेंस में शामिल किया गया है जबकि इशिका चौधरी को डिफेंस से मिडफील्ड में भेजा गया है।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, यह हमारी टीम के लिए एशियाई खेलों में मिली ऐतिहासिक जीत की लय को आगे बढ़ाने का शानदार मौका है। घरेलू दर्शकों के सामने खेलना बड़ी प्रेरणा होगी और मुझे विश्वास है कि टीम देश को गौरवान्वित करेगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play