Gurgaon News: मिलेनियम सिटी की आठ मुख्य सड़कों को अतिक्रमणमुक्त किया – Hindustan

Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मिलेनियम सिटी की आठ मुख्य सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कर दिया है। पिछले 15 दिनों में करीब 3500 रेहड़ियों, खोखों और टीन शेड को हटाया है। यह जानकारी जीएमडीए के डीटीपी आरएस बाठ ने दी। उनके मुताबिक अब इन सड़कों पर हरित क्षेत्र को ग्रिल लगाकर बंद किया जा रहा है। यदि दोबारा अतिक्रमण होता है तो अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को डीटीपी आरएस बाठ ने सेक्टर-30/31, सेक्टर-40/41, सेक्टर-46/47, मेदांता रोड, सेक्टर-51/57, सेक्टर-50/51, सनाथ रोड व सेक्टर 32/39 की मुख्य सड़क का निरीक्षण किया। उनके मुताबिक यह सभी सड़क 90 प्रतिशत तक अतिक्रमणमुक्त करवाई जा चुकी हैं। सेक्टर-50/51 की मुख्य सड़क पर दोबारा कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया है। उन्हें दो दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। यदि इस समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो उनके सामान को जब्त किया जाएगा।

बाठ ने बताया कि मेदांता अस्पताल रोड पर अतिक्रमण की दृष्टि से संवेदनशील पांच स्थानों को खाली कराया है। इनमें से चार स्थानों पर ग्रिल लगाई जा चुकी है। पौधरोपण किया है। उनके मुताबिक इस अभियान में रोजाना करीब 50 कर्मचारी और आवश्यक मशीनरी तैनात की जा रही है। सहायक नगर योजनाका की निगरानी में पेट्रोलिंग टीम नियमित रूप से सड़कों का निरीक्षण कर रही हैं। सेक्टर-31 और सेक्टर-40 की आरडब्ल्यूए ने पत्र लिखकर इस कार्य की सराहना की है। जीएमडीए का उद्देश्य केवल अतिक्रमण हटाना नहीं, बल्कि शहर की सड़कों, फुटपाथों और हरित क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखकर आम नागरिकों के लिए सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित सार्वजनिक स्थान सुनिश्चित करना है।

अस्थायी अतिक्रमण भी बर्दाश्त नहीं

जीएमडीए सीईओ पीसी मीणा ने कहा कि स्थायी अतिक्रमण के साथ-साथ अस्थायी अतिक्रमण भी हरित क्षेत्र या फुटपाथ पर बर्दाश्त नहीं किए जांएंगे। डीटीपी को बोला है कि अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया जाए। आठ अक्टूबर से विशेष पेट्रोलिंग टीम इन सड़कों की निगरानी कर रही हैं। जहां से अतिक्रमण हटाया है, वहां दोबारा कब्जे रोकने के लिए ग्रिल लगाए जा रहे हैं। फुटपाथ विकसित कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News