Bihar News LIVE: पटना में वाटर मेट्रो शुरू, सम्राट कैबिनेट की बैठक; बिहार की बड़ी खबरें – Hindustan

आज सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक होगी।
Bihar News LIVE: पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। सीएम ने सुबह करीब एक करोड़ 9 लाख लोगों के खाते में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रूप में कुल 1205 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए हैं। हर लाभुक के खाते में 1100-1100 रुपए भेजे गए हैं। इसके बाद दोपहर में सीएम सचिवालय में आयोजित सहयोग शिविर में सम्राट ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने लापरवाही के आरोप में 15 अधिकारियों को निलंबित कर दिया, जिसमें सीओ, बीडीओ जैसे अफसर शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आए हैं। दोपहर में वे पटना पहुंचे। गंगा किनारे छठ घाट की तैयारियों का जायजा लेंगे। मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की 25 नवंबर को होने वाली शादी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बिहार में 10 नवंबर के सभी छोटी-बड़ी जरूरी खबरों के अपडेट्स यहां पढ़ें-

Bihar News LIVE: पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पर भाजपा कार्यालय में एनडीए की बैठक
आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के वैशाली में आगमन होना है। उनके बिहार दौरे को सफल बनाने के लिए मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में एनडीए नेताओं की बैठक हुई। बिहार भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में तय हुआ कि वैशाली से सटे पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण आदि जिलों से लोगों को पीएम के कार्यक्रम में शामिल कराया जाएगा। ‎ बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को तय हुआ कि 11, 12 और 13 नवंबर को प्रखंड स्तर पर तो 17 और 18 नवंबर को विधानसभा स्तर पर एनडीए की बैठक आयोजित होगी।
Bihar News LIVE: नितिन नवीन पटना पहुंचे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचे। वे गंगा घाटों का निरीक्षण करेंगे। छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद वे दिवंगत सांसद आरके सिन्हा को श्रद्धांजलि देंगे। पटना एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी सहित अन्य नेताओं ने उनकी आगवानी की।
Bihar News LIVE: पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना के दीघा घाट से कंगन घाट तक कैटामरान वेसल (वाटर मेट्रो) के संचालन कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने हरी झंडी दिखा कर पानी जहाज को रवाना किया।
Bihar News LIVE: सीएम सम्राट ने सहयोग शिविर में 15 अफसरों को सस्पेंड किया
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य स्तरीय सहयोग शिविर में 15 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। सस्पेंड होने वालों में सीओ, बीडीओ जैसे अफसर शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें।
Bihar News LIVE: नए साल पर कई ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे
Bihar News LIVE: रेलवे ने 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है। जनवरी 2027 से ये ट्रेनें नए नंबरों से चलेंगी। इसमें मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली सप्तक्रांति और गरीब रथ भी शामिल हैं। सोमवार को पूमरे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, एक जनवरी से अलग-अलग तारीखों में ट्रेनों के पुराने नंबर बदलकर नए नंबर लागू किए जाएंगे। इससे यात्रियों को टिकट बुकिंग और ट्रेन की जानकारी लेते समय नए नंबरों का ध्यान रखना होगा।..और पढ़ें
Bihar News LIVE: छठ पर्व से पहले मंत्री ने घाट का किया निरीक्षण
Bihar News LIVE: बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के मद्देनजर पूर्णिया में छठ घाटों का निरीक्षण किया है। लेशी सिंह ने धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अधीन केनगर प्रखंड अधीन बनभाग बंगाली टोला, गणेशपुर संथाली टोला,काझा कोठी नगर पंचायत मीरगंज अधीन मीरगंज लिबरी पुल घाट, दुर्गा स्थान स्थित घाट, काली कुंज एवं नगर पंचायत धमदाहा अधीन कठबजरा और धमदाहा घाट का निरीक्षण किया है।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने घाटों की साफ-सफाई,स्वच्छता, पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था बैरेकेडिंग एवं छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। छठ घाटों का मुआयना करने के क्रम में मंत्री लेशी सिंह को ग्रामीणों के सुझाव पर अनुमंडल पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया ताकि छठ व्रतियों को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस अवसर पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था ,पवित्रता और सूर्य उपासना का पावन पर्व है। चार दिनों तक एक उत्सव के रूप में जिस ढंग से लोक आस्था का प्रतिनिधित्व करता है,वह एक अनूठी लोकसंस्कृति का परिचायक है।
Bihar News LIVE: रेलवे स्टेशनों पर गूंज रहे छठ गीत
Bihar News LIVE: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर अररिया में रेलवे स्टेशनों पर भी भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। इन दिनों रेलवे विभाग की ओर से स्टेशनों पर छठ गीतों की प्रस्तुति यात्रियों और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। स्थानीय फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर भी छठ गीतों की मधुर धुन सुनकर महिला श्रद्धालु झूम उठती हैं। स्टेशन परिसर में गूंजते पारंपरिक छठ गीतों से ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो रेलवे परिसर भी छठ की आस्था और संस्कृति के रंग में रंग गया हो।
जानकार बताते हैं कि यह पहल केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से बिहार सहित पूर्वांचल की लोक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और छठ महापर्व की धार्मिक भावना को सम्मान देने का प्रयास भी दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि यात्रियों की आवाजाही और रेल यात्रा की व्यस्तता के बीच गीतों की यह प्रस्तुति पर्व के उत्साह को और बढ़ा रही है।
Bihar News LIVE: यूपी-बिहार सीमा के पास, एक की मौत और दो जख्मी
Bihar News LIVE: भभुआ जिले में यूपी-बिहार सीमा के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस सड़क हादसे में दो दोस्त घायल भी हो गए। उत्तर प्रदेश के नौबतपुर से सोमवार की रात 9:00 बजे अपने गांव लौटने के दौरान ट्रक ने इनकी मोटररसाइकिल में ठोकर मार दी थी। मृतक 24 वर्षीय राहुल ठाकुर दुर्गावती थाना क्षेत्र के खामीदौरा का निवासी था। गंभीर रूप से घायल गोलू ठाकुर का बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। घायल महेश कुमार का दुर्गावती सीएचसी के चिकित्सक इलाज कर रहे हैं।
Bihar News LIVE: जमुई में सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत
Bihar News LIVE: जमुई जिले के कटौना पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गये। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान सुप्रीत सिंह 23 साल के रूप में हुई है जो सिकंदरा थाना क्षेत्र के बसैया गांव निवासी स्व उमेश प्रसाद सिंह का पुत्र था। वर्तमान में वह शहर के महिसौड़ी स्थित बाबू टोला में मकान बनाकर रह रहा था। बताया जाता है कि सभी युवक आपस में दोस्त थे और सोमवार की देर शाम कार से घूमने के लिए कटौना की ओर गये थे, इसी दौरान कटौना पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
हादसा इतना गंभीर था कि कार सवार सुप्रीत सिंह की जान चली गयी, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गये। घायलों की पहचान महिसौड़ी निवासी राजीव रंजन और महाराजगंज निवासी शंभु प्रसाद गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार सहित एक अन्य युवक के रूप में बतायी गयी है। दुर्घटना की वजह कार की तेज रफ्तार बतायी जा रही है। सुप्रीत सिंह पढ़ाई में मेधावी था उसने बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद कोलकाता में नौकरी शुरू की थी। बताया जाता है कि उसका चयन प्रतिष्ठित आईटी कंपनी टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) में भी हुआ था। पर्व के अवसर पर वह छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। परिवार और दोस्तों के साथ खुशियों के पल बिताने के लिए घर पहुंचे सुप्रीत की असमय मौत ने पूरे परिवार के सपनों को बिखेर दिया।
Bihar News LIVE: सजने लगे घाट, 12 तक सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश

Bihar News LIVE: छठ महापर्व को लेकर दीघा घाट से लेकर पटना सिटी तक के घाटों पर तैयारियां तेज हो गई है। पहुंच पथों के साथ घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्थायी शौचालय, चापाकल, पानी के टैंकर और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अफसर हर पल अपडेट ले रहे हैं। कई घाटों पर चेंजिंग रूम बनकर तैयार है। प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने सोमवार को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
आयुक्त ने कहा कि 12 नवंबर तक हर हाल में सभी काम पूरे होने चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयुक्त ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की आस्था, परंपरा और संस्कृति का महापर्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
Bihar News LIVE: संजय झा से मिलीं अक्षरा सिंह
Bihar News LIVE: भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह फिर चर्चा में हैं। इस बार अक्षरा सिंह ने जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से पटना में मुलाकात की है। इस मुलाकात ने राजनीतिक हलचल बढ़ाई है। अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि अक्षरा सिंह जेडीयू से अपने राजनीतिक करियर का आगाज कर सकती हैं। हालांकि, इन बातों को लेकर कोई आधिकारी पुष्टि नहीं है और यह भी कयासबाजी ही है। इस मुलाकात के दौरान अभिनेत्री अक्षरा सिंह के पिता भी मौजूद थे। संजय झा ने भोजपुरी अभिनेत्री से इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की है।..और पढ़ें
Bihar News LIVE: नवादा में खनन टीम पर हमला
Bihar News LIVE: नवादा में थाली थाना क्षेत्र के महेशपुर पूल के समीप खनन टीम पर अवैध खनन करने वालों ने हमला किया है। घटना मंगलवार सुबह 8:30 बजे की है। हमले में ख़ान निरीक्षक सौरभ कुमार घायल हो गए हैं। गोविन्दपुर पीएचसी में इलाज चल रहा है।
Bihar News LIVE: सम्राट चौधरी ने भेज दी पेंशन की राशि
Bihar News LIVE: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक करोड़ 9 लाख लोगों के खाते में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रूप में 1205 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए। हर लाभुक के खाते में 1100-1100 रुपए भेजे गए। मुख्यमंत्री ने लोक सेवक आवास में आयोजित कार्यक्रम में निर्देश दिया कि जो भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित हैं उनका नाम अभियान चलाकर जोड़ें
Bihar News LIVE: मिथिलेश तिवारी बाबा बागेश्वर की शरण में पहुंचे
Bihar News LIVE: बाबा बागेश्वर धाम सरकार के नाम से चर्चित पंडित धीरेंद्र कृ्ष्ण शास्त्री अक्सर चर्चा में रहते हैं। अभी कुछ ही दिनों पहले भगवान श्री कृ्ष्ण पर उनके द्वारा कही गई बातों से कई विवाद हुआ था। इस विवाद के बीच बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बाबा बागेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। बागेश्वर धाम में शिक्षा मंत्री जमीन पर बैठ कर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लेते नजर आए हैं। इसकी तस्वीर खुद शिक्षा मंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है।..और पढ़ें
Bihar News LIVE: पटना में दिवाली पर पटाखा फोड़ने में कई लोगों का आईबॉल फटा
Bihar News LIVE: पटना में दिवाली के मौके पर कई घटनाएं भी हो गईं। कई लोग झुलस गए और पटाखों की वजह से कई लोगों की आंख का गोला तक फट गया। दीपावली पर कई लोगों के लिए पटाखा जलाना भारी पड़ गया। आईजीआईएमएस के चक्षु संस्थान में दो दिनों में 25 मरीज भर्ती हुए। पटाखे की चिंगारी और तेज रोशनी के कारण आंख पर असर हुआ। 25 में 12 ऐसे मरीज भर्ती हुए जिनकी आंखों का गोला (आईबॉल) फट गया है। इन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया। चक्षु संस्थान के हेड डॉ. विभुति प्रसन्न सिन्हा ने बताया कि दो दिनों में 25 मरीज भर्ती हुए। इनमें दीपावली के दिन 16 और सोमवार को नौ मरीज भर्ती हुए। दीपावली के दिन कुल 16 में नौ और सोमवार को कुल नौ मरीजों में तीन की आंखों का गोला फट गया है।..और पढ़ें
Bihar News LIVE: युवक को गोली मार अपने साथ ले गए बदमाश
Bihar News LIVE: बिहार में वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के नरेंद्र प्रबोधी गांव में मंगलवार की सुबह बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दिया। गोली लगने से युवक घायल हो गया। गोली मारने के बाद बदमाश घायल युवक को अपने साथ लेकर फरार हो गए। इधर इस वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद किया है। ग्रामीण एसपी, डीएसपी,थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे हैं और पूरी घटना की जांच की जा रही है।
Bihar News LIVE: मदारिस इस्लामिया कन्वेंशन बापू सभागार में कल
Bihar News LIVE: मदरसों की आंतरिक और बाहरी चुनातियों पर चर्चा के लिए बुधवार को बापू सभागार में मदारिस इस्लामिया कन्वेंशन का आयोजन किया जाएगा। इमारत-ए-शरिया की देखरेख में आयोजित होने वाले कन्वेशन में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिसा के बड़ी मदरसा संचालक शामिल होंगे। इमारत शरिया के नाजिम मुफ्ती मो. सईद-उर-रहमान कासमी ने बताया कि अमीरे शरीयत मौलाना सैयद अहमद वली फैसल रहमानी के निर्देशानुसार कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Bihar News LIVE: बीएसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा एक को
Bihar News LIVE: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने आशुलिपिक,आशुटंकक ग्रेड-III भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। आयोग की ओर से सोमवार को जारी आवश्यक सूचना के अनुसार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा 1 दिसंबर 2026 को ऑनलाइन मोड में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। आयोग ने बताया कि परीक्षा दो चरणों में होगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अद्यतन जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर लेते रहें।
Bihar News LIVE: सभी विवि में एक समान अवकाश कैलेंडर होगा, समिति गठित
Bihar News LIVE: बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में वर्ष 2027 से एक समान अवकाश कैलेंडर लागू करने की तैयारी शुरू हो गयी है। अब राज्य के विश्वविद्यालयों में अलग-अलग छुट्टियों की व्यवस्था के बजाय एक ही कैलेंडर के अनुसार अवकाश निर्धारित होंगे। इस संबंध में कुलाधिपति सह राज्यपाल ने तीन कुलपतियों की समिति गठित की है।
समिति को दो सप्ताह के भीतर एक समान अवकाश कैलेंडर तैयार कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में बिहार लोक भवन सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी की गयी है।
Bihar News LIVE: स्वेच्छा से बिजली अनुदान छोड़ने का अभियान एक से
Bihar News LIVE: दीवाली के दिन दीघा-आशियाना रोड स्थित महादलित बस्ती में पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि 1.92 करोड़ लोगों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है। मैंने आग्रह किया है कि संपन्न उपभोक्ता स्वेच्छा से बिजली अनुदान का लाभ छोड़ें। इसको लेकर एक दिसंबर से राज्यभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर परिवार को सालाना दस हजार रुपये का बिजली अनुदान सरकार देती है। ऊर्जा विभाग के अधिकारी ने बताया कि अनुदान स्वेच्छा से छोड़े जाने को लेकर एक पोर्टल लॉन्च होगा। हर उपभोक्ता के मोबाइल पर एक लिंक भेजा जाएगा। इसके जरिये पोर्टल पर जाकर स्वेच्छा से बिजली अनुदान छोड़ने का विकल्प चुन सकेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर बिहार आ रहे हैं। उनके आगमन पर राज्य को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिलेंगी, जिससे बिहार के विकास को नई गति मिलेगी। उद्योग विकास को लेकर कई एमओयू होंगे। इस अवसर पर विधायक संजीव चौरसिया, सीएम के सचिव संजय कुमार सिंह, डीएम कुंदन कुमार, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा मौजूद थे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News