राजीव के सामने गिड़गिड़ाई थी, लेकिन राहुल को सियासत में आने से नहीं रोका… सोनिया गांधी ने बताया क्यों लिया था यह फैसला? – News24 Hindi

Written By Varsha Sikri
सोनिया गांधी ने मंगलवार को अपनी आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' लॉन्च की. (Photo: ANI)
कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी ने मंगलवार को अपनी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ लॉन्च की, जो लगातार सुर्खियां बटोर रही है. इस किताब में उन्होंने अपने जीवन की कई अहम घटनाओं का जिक्र किया. सोनिया गांधी ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने पति राजीव गांधी से राजनीति में ना आने की विनती की थी, लेकिन जब उनके बेटे राहुल गांधी की राजनीति में कदम रखने की बारी आई, तो उन्होंने इसका विरोध नहीं किया.
सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में बताया कि राहुल की राजनीति में लंबे समय से रुचि थी. साथ ही उनका और प्रियंका का उत्तर प्रदेश में अपने माता-पिता के चुनाव क्षेत्र अमेठी के साथ गहरा जुड़ाव रहा है. सोनिया गांधी के मुताबिक, राजीव गांधी राहुल को स्कूली दिनों में कई बार अमेठी ले गए थे, ताकि उन्हें ग्रामीण जीवन की कठोर सच्चाई से रूबरू कराया जा सके. उन्होंने लिखा, ”प्रियंका हमारे साथ सभी चुनावों के दौरान अमेठी में मौजूद रहीं. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और वहां के लोगों के बीच अपनी खास जगह बना ली.”
ये भी पढ़ें: ‘हैरानी की क्या बात है…’, सोनिया गांधी की किताब में प्रणब मुखर्जी को ‘PM आकांक्षी’ बताने पर बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार
मार्च 2004 में राहुल गांधी ने कहा कि वह अमेठी से चुनाव लड़ेंगे, जबकि सोनिया गांधी पास के रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी. अपनी आत्मकथा में सोनिया गांधी ने लिखा, ”दो दशक पहले मैंने राजीव से विनती की थी कि वो राजनीति में न आएं, खुद को और हम सबको उस खतरनाक दुनिया में ना धकेलें. अब मेरे बेटे की बारी थी और इस बार मैंने इसका विरोध नहीं किया. राहुल को अपने पिता के अंत का पहले ही आभास हो गया था और इस बात को लेकर उनकी अपने पिता से बहस भी हुई थी. फिर भी, उनके मन में अपने पिता के मूल्यों के प्रति गहरा लगाव था, जिसके साथ उन्होंने लगातार मंडराते खतरों के बावजूद अपना काम जारी रखा था.”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News