Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता लाल किला बम धमाके की पहली बरसी पर मंगलवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में धमाके में जान गंवाने वालों के परिजनों और घायलों ने नम आंखों से अपने प्रियजनों को याद किया। परिजनों ने घटनास्थल पर फूल अर्पित किए और मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में कई परिजन अपने आंसू नहीं रोक पाए।
साउथ एशियन फोरम फॉर पीपल अगेंस्ट टेरर के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने की ओर से मांग की गई कि धमाके में मारे गए लोगों के परिवारों और घायलों को उचित एवं पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। जिन लोगों की गाड़ियां, ई-रिक्शा और अन्य वाहन धमाके में जलकर नष्ट हो गए, उन्हें भी उनके नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरियों में 2 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग भी उठाई गई। अशोक रंधावा ने कहा कि पीड़ितों को न्याय और राहत दिलाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। अदालत ने अपने आदेश में पीड़ितों को पहले सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखने की सलाह दी थी।
संगठन की ओर से कई बार सरकार को लिखित रूप में अपनी मांगें दी जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। एक साल बीत जाने के बावजूद पीड़ित परिवार न्याय, मुआवजे और सरकारी सहायता के लिए भटक रहे हैं। सरकार की ओर से कोई संतोषजनक सुनवाई नहीं हो रही है। यदि जल्द ही पीड़ितों की मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो हम दोबारा दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करेंगे और उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play