Edited By Sanjeet
भारत ने यूएई को 70 रनों से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह (PIC Credit – X/ACC)
IND U19 vs UAE U19: भारतीय अंडर-19 टीम ने एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. भारतीय टीम ने यूएई के खिलाफ मुकाबले में 70 रनों से धमाकेदार जीत के साथ अंतिम-4 में जगह बनाई. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने आर्यवीर सहवाग की शानदार 160 रनों की पारी के दम पर 50 ओवर में 7 विकेट पर 309 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में उतरी यूएई की टीम 50 ओवर में 239 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया. अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा.
India end the group with a commanding win over the UAE and set up a cracking fixture against Afghanistan in the Semis 🔥#DPWorldMensU19AsiaCup2026 #INDvUAE #ACC pic.twitter.com/IvyCDAtD7P
इस मुकाबले में यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो उसे भारी पड़ गया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े. हालांकि, लक्ष्य सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद सहवाग ने वीके विनीथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की. इस दौरान सहवाग ने शानदार शतक जड़ा और 168 गेंदों में 160 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और 7 छक्के लगाए. वहीं, वीके विनीत ने भी अर्धशतक जड़ा और 69 गेंदों में 67 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इनके अलावा, अन्वय द्रविड़ ने 9 गेंदों में 12 रन बनाए, जबकि यशवर्धन चौहान ने 10 गेंदों में 17 रन जोड़े. इस तरह भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 309 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
Aaryavir Sehwag is the Player of the Match for his brilliant knock 👏
Courtesy of a 70-run win, India U19 enter the semi-finals where they will face Afghanistan U19 on Thursday 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/M0EJVCkM56#MensU19AsiaCup pic.twitter.com/vsGh5hILnx
वहीं, 310 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 50 ओवर में 239 रन बनाकर ढेर हो गई. टीम की ओर से अहमद खुदादाद ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली. उन्होंने 74 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 3 छक्के लगाए.. वहीं, नूरुल्लाह अयोबी ने 25 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 1 चौका शामिल रहा. कप्तान अयान मिस्बाह ने 53 गेंदों में 27 रन और यायिन राय ने 44 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा जैनुल्लाह रहमानी ने 16 और मोहम्मद नफीस ने 14 रन बनाए. भारत की ओर से ईशान सूद सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. वहीं, नसीम खान ने 2 विकेट हासिल किए. मोहित उल्वा यशवर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, आर्यन सावसानी और मनाल चौहान को 1-1 सफलता मिली..
खबर अपडेट हो रही है…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301