देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के साथ काम करने के फायदे गिनाए, कुछ बड़ा होगा? – Hindustan

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अपनी राजनीतिक सूझबूझ बढ़ाने का श्रेय शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे को दिया है। उन्होंने कहा है कि ठाकरे के साथ काम करने से उनके प्रशासनिक अनुभव का काफी विस्तार हुआ है ।उनके इस बयान ने राज्य के सत्ता के गलियारों में हलचल मचा दी है।
मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने खुलकर स्वीकार किया है कि उद्धव ठाकरे के साथ काम करने से उनके प्रशासनिक अनुभव का काफी विस्तार हुआ है। यह टिप्पणी एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान की गई। इन दिनों त्योहारों का माहौल है और साथ ही राज्य में कई अहम राजनीतिक बैठकें भी हो रही हैं, जिनमें विरोधी गुटों के नेताओं के बीच हाल ही में हुई उच्च स्तरीय मुलाकातें भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने 2014 से 2019 के बीच के उतार-चढ़ाव भरे राजनीतिक दौर को याद करते हुए बताया कि उस कार्यकाल के दौरान भीषण सूखे और कई प्रशासनिक बाधाओं का सामना करने से उन्हें कठिन परिस्थितियों में डटे रहने की क्षमता मिली। मुख्यमंत्री ने अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा, ‘उद्धव ठाकरे के साथ काम करने से मुझे एक बहुत बड़ा और व्यापक अनुभव मिला, जिसने मेरे नजरिए को बेहतर बनाया।’
राजनीतिक विश्लेषक इस बात पर बंटे हुए हैं कि फडणवीस का यह बयान कोई तंज है या सचमुच की गई तारीफ। लेकिन जिस समय यह बात कही गई है, उसने राज्य की राजनीति में बदलते समीकरणों और नई हलचलों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। फडणवीस ने अपनी बात को और विस्तार देते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनकी पत्नी उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के काम करने के अलग-अलग तरीकों की तुलना भी की। इससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
फडणवीस ने कहा, ‘अगर वे विलय करने का फैसला करते हैं, तो वे आकर हमें बताएंगे, क्योंकि हमारे बिना विलय नहीं हो सकता। अभी तक उनमें से किसी ने भी हमें कुछ नहीं बताया है।’ जब सुनेत्रा पवार के नेतृत्व की तुलना उनके दिवंगत पति के नेतृत्व से करने के लिए कहा गया, तो फडणवीस ने कहा, ‘अजित दादा एक ऐसे नेता थे जिन्हें समय की कसौटी पर परखा जा चुका था। उन्हें महाराष्ट्र की बहुत अच्छी समझ थी और राज्य के बारे में गहरी जानकारी थी। सुनेत्रा पवार अभी हालात के हिसाब से खुद को ढाल रही हैं। उनकी तुलना अजित दादा से करना सही नहीं होगा।’
पिछले हफ्ते विलय की चर्चाओं ने तब जोर पकड़ लिया, जब प्रफुल्ल पटेल और पार्थ पवार समेत सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के कई नेताओं ने राकांपा एसपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की, जिन्हें हाल में सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
खास बात है कि विलय की अटकलों को दोनों ही गुटों के नेता खारिज कर रहे हैं। दरअसल, इसकी चर्चाएं बीते साल से ही जारी हैं। कहा यह भी जा रहा है कि अगर अजित पवार जीवित होते, तो फरवरी में दोनों गुट एक हो गए होते। एनसीपी के महाराष्ट्र प्रमुख सुनील तटकरे ने हाल ही में कहा था, ‘मैंने कहा था कि अगर दादा जीवित होते, तो विलय को लेकर फैसला 12 फरवरी को ले लिया जाता।’ हालांकि, अब तक दोनों ही समूहों के शीर्ष नेताओं ने विलय को लेकर कुछ नहीं कहा है।
(एजेंसियों के इनपुट के साथ)
निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News