साउथ डब से 100 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी रणबीर कपूर की 'रामायण', 'धुरंधर 2' को पछाड़ा – TV9 Hindi

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
Ramayana Box Office Record: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड कायम करती जा रही है. अब इस फिल्म ने एक और बड़े रिकॉर्ड पर अपना कब्जा जमा लिया है. ‘रामायण’ साउथ इंडिया के डब वर्जन से 100 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. इससे पहले किसी भी हिंदी भाषा की फिल्म ने साउथ डब वर्जन से इतनी ज्यादा कमाई नहीं की थी.
साउथ डब वर्जन से कमाई के मामले में ‘रामायण’ ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया है. ‘धुरंधर 2’ ने साउथ भाषाओं से 68.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी और अब तक सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म थी, लेकिन साउथ डब वर्जन में अब ‘रामायण’ सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म साबित हो चुकी है. ‘रामायण’ ने सिर्फ 6 दिनों में ये कारनामा किया है.
सैकनिल्क की मानें तो ‘रामायण’ ने 6 दिनों में साउथ की भाषाओं से 104.45 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ साउथ डब वर्जन की 100 करोड़ क्लब वाली पहली हिंदी ओरिजिन (बॉलीवुड) की फिल्म बन चुकी है. नीचे देखिए कि ‘रामायण’ ने साउथ की किस भाषा में कितनी कमाई है.
-टोटल- 104.45
साउथ डब वर्जन में ‘रामायण‘ को सबसे ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स कन्नड़ भाषा से मिल रहा है. फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में साउथ की भाषाओं से 100 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कमाई के सिलसिला अब भी जारी है. देखना होगा कि आगे ये फिल्म और क्या-क्या रिकॉर्ड बनाती है.
यहां क्लियर कर दें कि इससे पहले 2023 में आई ‘आदिपुरुष’ ने भी साउथ में सिर्फ तेलुगु भाषा से ही 130 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी, लेकिन उसके नाम साउथ डब वर्जन से 100 करोड़ की कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड इसलिए नहीं हुआ था, क्योंकि ‘आदिपुरुष’ निर्माण बॉलीवुड और तेलुगु सिनेमा ने मिलकर किया था. बहरहाल, आप नीचे साउथ डब से 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
350 करोड़ में बनी कंगुआ के फ्लॉप होने के बाद सूर्या का जबरदस्त कमबैक, दी लगातार चौथी सुपरहिट फिल्म!
इंडोनेशिया में रामायण की धमाकेदार एंट्री, 1000 से ज्यादा शोज़, खतरे में शाहरुख खान का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News