आज से EVM और VVPAT मशीनों की जांच शुरू: पूरी प्रक्रिया की लाइव वेबकास्टिंग होगी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि… – Dainik Bhaskar

पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी 23 जिलों में 12 नवंबर यानि आज से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) मशीनों की फर्स्ट ल
BEL के इंजीनियर करेंगे मशीनों की जांच
जिला चुनाव अधिकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग जिला स्तर पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा की जाएगी। जांच में सही पाई जाने वाली मशीनों को आगामी विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच की पूरी प्रक्रिया चुनाव आयोग की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार होगी। इसके लिए सभी जिलों में जरूरी इंतजाम किए गए हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरी की जा सके।
हर जिले पर होगी लाइव वेबकास्टिंग मशीनों की जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रदेश के सभी 23 जिला मुख्यालयों पर इसकी लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। प्रत्येक जिले में दो डिस्प्ले स्क्रीन लगाई गई हैं। इनमें से एक स्क्रीन फर्स्ट लेवल चेकिंग स्थल पर और दूसरी संबंधित डिप्टी कमिश्नर (DC) कार्यालय में लगाई गई है। इनके माध्यम से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जांच की प्रक्रिया को देख सकेंगे। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुख्यालय पर भी विशेष स्क्रीन लगाई गई हैं, जहां से पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से भी इस काम की निगरानी के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।
राजनीतिक दलों से प्रतिनिधि नियुक्त करने की अपील सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि फर्स्ट लेवल चेकिंग के दौरान मौजूद रहेगे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी से जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। इससे सभी संबंधित पक्षों का भरोसा भी मजबूत होगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News