दिल्ली के सोनिया विहार में भीषण हादसा, नवजात बच्ची समेत 3 की मौत और 5 घायल – News24 Hindi

Edited By Khushbu Goyal
पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार पुश्ता नंबर 5 पर बुधवार रात डंपर और सवारियों से भरे ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए. मृतकों में एक नवजात बच्ची भी शामिल है. वहीं तीन साल की बच्ची हादसे में सुरक्षित बच गई. घायलों को उपचार के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पांच लोग गंभीर रूप से घायल
पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात हादसे की सूचना मिली. ऑटो मानेसर की तरफ से आ रहा था और सभापुर गांव की तरफ से. डंपर (डीएल-1एलवाई-5990) और ऑटो (डीएल-1आरएबी-5531) की आपने सामने से टक्कर हुई थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही पुलिस और स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल ले जा चुके थे. हादसे में राजा (32) और राखी (30) समेत पांच लोग घायल हुए हैं. वहीं, दो अज्ञात पुरुषों और एक नवजात बच्ची को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. एक तीन साल की बच्ची सुरक्षित है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. सोनिया विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
खबर अपडेट की जा रही है…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News