Bihar News LIVE
Bihar News LIVE: वैशाली मे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत हो गई जबकि एक बच्ची की हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि घर का मुखिया राहुल कुमार लगातार परिवारिक जमीन बेच रहा था। मां और पत्नी के बार बार मना करने पर भी वह जमीन का सौदा कर रहा था। माना जा रहा है कि इसी वजह से मां और पत्नी ने यह कदम उठा लिया। राहुल घर छोड़कर फरार है।
मधुबनी में भीड़ पर गोलियां बरसाने वाले एएसआई की बोरी में बंद लाश मिली है। माना जा रहा है कि इसकी हत्या कर दी गई है। लाश के पास से उसका सर्विस पिस्टल और आधार कार्ड बरामद किया गया है। एक बैग में उसके सामानों के साथ कुछ कारतूस भी मिले हैं। 2 नवंबर को आरोपी बलिराजगढ़ में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। लोगों ने घेर लिया था तो दनादन फायरिंग करके चार लोगों को गोली मार दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। फरार एएसआई की गिरफ्तारी के लिए 12 टीम छापेमारी कर रही थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए 2 लाख का इनाम घोषित किया गया था।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का बिहार का सियासी पारा बढ़ाने वाला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार उनके चाचा हैं। छठ के अवसर पर उनके घर खरना का प्रसाद खाने जाएंगी। रोहिणी आचार्या का यह बयान तब आया है जब बीजेपी और जदयू के रिश्तों में खटास की खबरें आम हो रही हैं। राजद के ही भाई वीरेंद्र ने बिहार में बड़ा सियासी खेला होने का दावा किया था। विपक्षी दल यह कयास लगा रहे हैं कि नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
आज छठ महापर्व का आज नहाए-खाय व्रत है। आज गंगा समेत अन्य नदियों में पवित्र स्नान करने के बाद कद्दू भात का प्रसाद खाया जाएगा। छठ व्रति आज सादा और सात्विक भोजन ग्रहण करेंगे। कल खरना है और खीर रोटी का प्रसाद बनेगा। रविवार को सांध्य अर्घ्य और सोमवार को प्रातः अर्घ्य है। छठ को लेकर राज्य भर में सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर तैयारी की जा रही है।
Bihar News LIVE: लालू-राबड़ी के घर पहुंचीं अक्षरा सिंह
Bihar News LIVE: भोजपुरी सिंगर सह एक्ट्रेस अक्षरा सिंह छठ महापर्व के अवसर पर राजनेताओं का महाजुटान करने की तैयारी कर रही हैं। 15 नवंबर को संझिया अर्घ्य के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक समारोह के लिए वह पक्ष और विपक्ष के नेताओं को घूम-घूमकर न्योता दे रही हैं। गुरुवार को उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और रबड़ी देवी को निमंत्रण दिया।
Bihar News LIVE: मधुबनी गोली कांड के आरोपी ASI का मर्डर
Bihar News LIVE: बिहार के मधुबनी में चार ग्रामीणों पर गोली चलाने और एक की जान लेने के आरोपी एएसआई चन्द्रमोहन सिंह का शव बंद बोरी में मिला। शव का चेहरा और सिर बुरी तरह क्षत-विक्षत था तथा उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। शव के पास मिले थैले से आधार कार्ड, बैंक पासबुक, कपड़े और कारतूस बरामद हुए हैं। चंद्र मोहन की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पूरी खबर पढ़ें।
Bihar News LIVE: कटिहार में गंगा नहाने जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत
Bihar News LIVE: कटिहार में नारायणपुर पूर्णिया फोरलेन सड़क पर नारायणपुर पागलबाड़ी के पास शुक्रवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसे मे महिला सहित तीन लोगो की मौत हो गई है । सभी मृतक कटिहार शहर के बैगना का रहने वाले हैं। सभी अपनी कार पर सवार होकर गंगा स्नान करने मनिहारी जा रहे थे। इसी बीच पागलबाड़ी के पास फोरलेन सड़क पर खड़ी ट्रक के पीछे से जोड़दार टक्कर मार दिया । जिसमे महिला सहित तीन लोगो का घटना स्थल पर ही मौत हो गई है ।
Bihar News LIVE: वैशाली में जहरखुरानी से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
Bihar News LIVE: वैशाली के महुआ अनुमंडल और गरौल थाना अंतर्गत प्रेमराज के वार्ड संख्या 2 में एक ही परिवार के तीन की मौत हो गई है जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में सास, पूतोह और पुत्र शामिल हैं। गंभीर हालत में बेटी को इलाज के लिए भेजा गया है। घटना का कारण जहर खाकर मौत होना बताया जा रहा है। घटनास्थल पर डायल 112 पहुंची है।
Bihar News LIVE: रोहिणी खरना का प्रसाद खाने जाएंगी नीतीश के घर
Bihar News LIVE: लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने नीतीश कुमार को अपना चाचा बताते हुए छठ महापर्व में उनके घर जाने और प्रसाद खाने की बात कहकर राजनीतिक तपिश बढ़ा दी है। गुरुवार को छठ महापर्व में में शामिल होने के लिए पटना पहुंची रोहिणी आचार्या ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए सभी विपक्षी दलों को मतभेद भुलाकर एक साथ आ जाना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play