Chhath Puja Special Bus : छठ पूजा के लिए दिल्ली से बिहार के बीच 77 बसें शुरू, जानें रूट, किराया और कहां से म‍िलेगी बसें – News24 Hindi

Written By Vandana Bharti
सबसे अच्छी बात यह है कि इन बसों में सफर करने पर यात्रियों को किराए में भारी छूट भी मिल रही है.(Photo – AI)
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बहुत ही राहत भरी खबर सामने आई है. ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने और लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली और बिहार सरकार ने मिलकर बड़ा फैसला लिया है. दोनों राज्यों की सरकारों के बीच हुए खास समझौते के तहत दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल से बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए 77 अंतरराज्यीय (Inter-state) स्पेशल बसें शुरू कर दी गई हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इन बसों में सफर करने पर यात्रियों को किराए में भारी छूट भी मिल रही है.
त्योहार पर लोगों को राहत देने के लिए किराये में छूट दी गई है. बस के हिसाब से 134 रुपये से लेकर 1,028 रुपये तक की छूट मिल रही है. यात्री अपनी सुविधा के अनुसार नॉन-एसी सीटर, नॉन-एसी स्लीपर, एसी सीटर और एसी स्लीपर बसों का ऑप्‍शन चुन सकते हैं. उदाहरण के ल‍िए दिल्ली-पटना रूट पर नॉन-एसी सीटर बस का किराया 1,615 रुपये से घटाकर अब 1,221 रुपये कर दिया गया है. वहीं एसी सीटर बस का किराया 1,980 रुपये से घटाकर केवल 1,361 रुपये कर दिया गया है.
बिहार के किस शहर के लिए चलेंगी कितनी बसें?
परिवहन विभाग के अनुसार, पहले चरण में बिहार के पांच प्रमुख डिविजनों के लिए इन 77 बसों का संचालन किया जा रहा है:
मुजफ्फरपुर: 36 बसें
पटना: 13 बसें
पूर्णिया : 12 बसें
गया : 10 बसें
दरभंगा : 6 बसें
क्‍या होगा बसों का रूट?
दिल्ली को बिहार के अलग-अलग जिलों से जोड़ने के लिए कुल 18 प्रमुख रूट तय किए गए हैं. दिल्ली से चलने के बाद ये बसें नोएडा, आगरा, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी जैसे उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से होते हुए बिहार पहुंचेंगी. बिहार में ये बसें पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, बक्सर, नवादा, मधुबनी और बिहारशरीफ तक जाएंगी.
सफर में सुरक्षा और सुविधा का खास ख्याल
दोनों राज्यों के समझौते के तहत यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा गया है. एक राज्य से लिया गया टिकट पूरे सफर के लिए वैध होगा, यानी रास्ते में टिकट बदलने का झंझट नहीं रहेगा. प्रदूषण नियंत्रण और सुरक्षा को देखते हुए केवल BS-6 मानक वाली आधुनिक बसों को ही परमिशन दी गई है. हर बस में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) और इमरजेंसी पैनिक बटन की अनिवार्य व्यवस्था की गई है, ताकि महिलाओं और परिवारों का सफर पूरी तरह सुरक्षित रहे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News