Edited By Shadma Muskan
कैसे प्रदूषण का असर शरीर पर पड़ता है और क्या लक्षण नजर आ सकते हैं. Image Credit- AI
खबर की मुख्य बातें:
Air Pollution and Health: देश के कई हिस्सों में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है. खासकर सर्दियों के मौसम में हवा की क्वालिटी खराब होने से लोगों को सांस लेने में परेशानी, खांसी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. प्रदूषित हवा का असर सिर्फ फेफड़ों तक नहीं रहता, बल्कि यह शरीर के कई अंगों को इफेक्ट कर सकती है. लंबे समय तक प्रदूषण में रहने से हेल्थ संबंधी गंभीर समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है. कई बार शरीर प्रदूषण के असर के संकेत पहले ही देने लगता है, लेकिन लोग इन्हें नॉर्मल एलर्जी, थकान या मौसम में बदलाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरनमेंट हेल्थ साइंस के मुताबिक, यह जरूरी है कि कैसे प्रदूषण का असर शरीर पर पड़ता है और क्या लक्षण नजर आ सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि एयर पॉल्यूशन का असर होने पर शरीर में कौन-कौन से संकेत दिखाई दे सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- कमर के निचले हिस्से में होता है दर्द तो घर पर जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज, Lower Back Pain में मिलेगी राहत
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) का कहना है कि एयर पॉल्यूशन की वजह से वक्त से पहले ही लोगों की मौत हो सकती है. अगर लंबे वक्त तक खराब हवा में रहा जाए तो दिल से साथ-साथ स्ट्रोक या सांस लेने में परेशानी जैसी चीजें होना शुरू हो जाती हैं. साथ ही, शरीर के कई हिस्सों को जहरीली हवा खराब करने या बीमार करने का काम करती हैं. इसलिए बेहतर होगा कि अपने आपको पॉल्यूशन से बचाया जाए और हेल्थ का ख्याल रखें.
खराब हवा का असर शरीर के कई हिस्सों को ज्यादा इफेक्ट करता है. अगर आपको अचानक कोई बदलाव या परेशानी नजर आने लगे तो नजरअंदाज करना सही नहीं रहेगा. बाकी कुछ संकेत ऐसे हैं, जिन्हें वक्त पर पहचान कर डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए.
लगातार खांसी और गले में खराश- प्रदूषित हवा में मौजूद धूल, धुआं और बारीक कण सांस के साथ शरीर के अंदर जा सकते हैं. इससे गले में जलन, खराश और बार-बार खांसी आने की समस्या हो सकती है. अगर घर से बाहर निकलने या प्रदूषण वाले इलाके में रहने पर खांसी बढ़ जाती है तो इसे नजरअंदाज न करें.
सांस लेने में परेशानी होना- प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर सांस लेने के प्रोसेस पर भी पड़ता है. इस दौरान सांस लेने में दिक्कत, सांस फूलना या सीने में जकड़न महसूस हो सकती है. अस्थमा या पहले से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे लोगों में ये लक्षण ज्यादा गंभीर हो सकते हैं.
आंखों में जलन और लालिमा होना- अगर बाहर निकलने के बाद आंखों में जलन, खुजली, पानी आना या लालिमा दिखाई दे तो इसकी वजह प्रदूषित हवा हो सकती है. हवा में मौजूद प्रदूषक आंखों को काफी नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं.
सिरदर्द और थकान होना- प्रदूषण में रहने पर कुछ लोगों को सिरदर्द, भारीपन और नॉर्मल थकान महसूस हो सकती है. हालांकि, ये लक्षण दूसरी वजहों से भी नजर आ सकते हैं, लेकिन अगर प्रदूषण बढ़ने के साथ ये समस्याएं लगातार होने लगें तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है.
नाक में जलन और बार-बार छींक आना- प्रदूषित हवा नाक और गले की अंदरूनी लेयर को इफेक्ट कर सकती है. इसकी वजह से नाक में खुजली, जलन, छींक आना या नाक बहने जैसी परेशानी हो सकती है. जिन लोगों को एलर्जी की समस्या है, उनमें ये लक्षण ज्यादा महसूस हो सकते हैं.
सीने में भारीपन या दर्द होना- प्रदूषण की वजह से सांस की नलियों में जलन और सूजन बढ़ सकती है. कुछ लोगों को सीने में भारीपन या जकड़न महसूस हो सकती है. अगर सीने में दर्द के साथ सांस लेने में परेशानी, पसीना, चक्कर या बेहोशी जैसा महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से बात करें.
खुजली और जलन होना- प्रदूषण का असर स्किन पर भी पड़ सकता है और कुछ लोगों को खुजली, सूखापन, लालिमा या जलन की समस्या हो सकती है.
प्रदूषण को पूरी तरह कंट्रोल करना अकेले इंसान के हाथ में नहीं है, लेकिन कुछ बातों पर ध्यान देने से खुद को बचाया जा सकता है.
कुछ लोगों पर वायु प्रदूषण का असर जल्दी असर कर सकता है. इसलिए खुद का और अपने आसपास मौजूद बच्चों का ख्याल रखें. अगर घर में कोई प्रेग्नेंट महिला है तो घर पर प्रदूषण को रोकने वाली चीजों का इस्तेमाल करें. अस्थमा, दिल की बीमारी से पीड़ित या खुले घर वाले लोग खास ध्यान रखें.
इसे भी पढ़ें- मलाशय का कैंसर होने पर कैसे लक्षण नजर आते हैं? जानिए कौन सी दिक्कतें बताती हैं Rectal Cancer के शिकार हो गए हैं आप
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
Source- NIH, WHO
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301