Prayagraj News: छठ का प्रतीक बन गया नाक से सिर तक सिंदूर – Hindustan

Prayagraj News: प्रयागराज। कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि पर शुक्रवार से लोक आस्था के महापर्व छठ का शुभारंभ हो रहा है। पहले दिन नहाय खाय पर घर की सफाई होगी। वर्ती महिलाएं नदी स्नान के बाद चावल, चना दाल और कद्दू या लौकी की सब्जी का सात्विक भोजन करेंगी। इस पर्व की बड़ी विशेषता व्रती महिलाओं का नाक से सिर तक सिंदूर लगाना है, इसकी अलौकिक छटा षष्ठी और सप्तमी तिथि पर सूर्य को अर्घ्य देते समय निखरती है। इसकी शुरुआत मिथिलांचल में हुई थी लेकिन अब इसका चल व्यापक स्तर पर हो गया है। इतना कि व्रती महिलाओं के लिए नाक से सिर तक सिंदूर लगाना अनिवार्य सा हो गया है। मिथिलांचल की महिलाएं लाल सिंदूर, जबकि पूर्वांचल की महिलाएं पीला सिंदूर लगाती हैं।

छठ के बाजार में खरीदारी के दौरान गुरुवार को अलोपीबाग में पीले सिंदूर की कीमत दोगुनी हो गई। दस नवंबर को जहां एक तोला सिंदूर बीस रुपये का था, इस समय 40 रुपये प्रति तोला है। महिलाओं ने अपने सिंधौरा में नए सिंदूर लेने की परंपरा का निवर्हन किया। किसी ने तीन तोला तो किसी ने पांच तोला पीला सिंदूर खरीदा। बैरहना निवासी मधुलिका शुक्ला ने बताया कि पर्व शुरू होने से पहले पीले सिंदूर को मन-मस्तिष्क की शुद्धता व इसके प्रकृति के करीब होने की वजह से पीले रंग का सिंदूर खरीदा जाता है।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

—

यह पर्व न केवल धार्मिक अनुष्ठान है बल्कि शुद्धता, सादगी व प्रकृति के संरक्षण का होता है। पीला सिंदूर हमारे रीतिरिवाज का अभिन्न अंग है। जिसे पर्व के लिए जरूर खरीदा जाता है।

डॉ. अनुपमा सिंह, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज

मैं पिछले तीन वर्षों से कठिन व्रत रख रही हूं। इस पर्व में सिंदूर लगाने की यह परंपरा है। इसके महत्व को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए परंपरा का हिस्सा बनने पर खुशी मिलती है।

रमा मिश्रा, राजरूपपुर

पिछले 45 वर्षों से छठ पूजा करती आ रही हूं। डूबते और उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देने के दौरान सिंदूर को लगाने से असीम ऊर्जा की अनुभूति मिलती है। इससे नकारात्मक विचार मन से निकलते हैं।

राजमती सिंह, अल्लापुर

पर्व के दौरान कई बार सिंदूर लगाना शरीर में प्राण ऊर्जा और जीवन शक्ति के संचालन का स्रोत है। इसका एहसास वर्षों से व्रत रखने के दौरान होता आया है।

गीता सिंह, मटियारा रोड

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News