Feedback
पाकिस्तान के कराची पोर्ट पर एक मालवाहक जहाज में सवार 6 भारतीय नाविक छह महीने से ज्यादा समय से फंसे हुए हैं. जहाज के मालिक और स्थानीय पोर्ट अधिकारियों के बीच विवाद के चलते नाविकों की घर वापसी नहीं हो पा रही है. इनमें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले चीफ ऑफिसर विनीत किशोर मिश्रा भी शामिल हैं. उनके परिवार ने केंद्र सरकार से जल्द मदद करने की अपील की है.
दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान जायसवाल ने कहा, “यह मामला जहाज के मालिक और उस पर काम कर रहे कर्मचारियों के बीच का है. आप जहाज को यूं ही छोड़कर नहीं जा सकते. आपके जाने से पहले आपकी जगह दूसरा दल आना जरूरी है. हम वहां फंसे लोगों के साथ-साथ उनके नियोक्ता यानी शिपिंग कंपनी और उसके एजेंट के संपर्क में हैं. हम इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. हमने पाकिस्तानी पक्ष से भी काउंसलर मदद की मांग की है. लेकिन मूल रूप से यह शिपिंग कंपनी और कर्मचारियों के बीच व्यावसायिक विवाद है.”
यह भी पढ़ें: क्या इमरान खान से डील करने जा रही पाकिस्तान सरकार? मोहसिन नकवी ने बताया सच
शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर पूछे गए सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि प्रत्यर्पण कानूनी मामला है और इससे जुड़े फैसले कानून के मुताबिक ही लिए जाएंगे.
अमेरिका से भारतीय नागरिकों के निर्वासन को लेकर जायसवाल ने कहा कि उनके पास फिलहाल लौटने वालों की सटीक संख्या नहीं है. उन्होंने बताया कि जब भी किसी व्यक्ति को भारत भेजने का अनुरोध मिलता है, तो पहले उसकी राष्ट्रीयता की जांच की जाती है. अगर पुष्टि हो जाती है कि वह भारतीय नागरिक है, तो उसे वापस लिया जाता है. हाल में कितने लोग लौटे हैं, इसका आंकड़ा मंत्रालय बाद में साझा करेगा. उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले भी अमेरिका से लौटे भारतीयों की संख्या के आंकड़े साझा किए गए थे.
कोलकाता में 7 से 9 जनवरी तक होगा प्रवासी भारतीय दिवस
विदेश मंत्रालय ने बताया कि 19वां प्रवासी भारतीय दिवस 7 से 9 जनवरी 2027 तक कोलकाता में आयोजित होगा. प्रधानमंत्री कार्यक्रम के मुख्य दिनों में से एक दिन शामिल होंगे, जबकि 9 जनवरी को राष्ट्रपति समापन समारोह में हिस्सा लेंगी. यह परंपरा के मुताबिक होगा.
यह भी पढ़ें: तालिबान के करीब आया रूस, पाकिस्तान बेचैन, बदल रहा अफगानिस्तान का समीकरण!
जायसवाल ने बताया कि इस बार कार्यक्रम में ‘गिरमिटिया गेम्स’ नाम की नई पहल शुरू की जाएगी. इसके अलावा उद्यमिता, इनोवेशन और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे. इनकी विस्तृत जानकारी प्रवासी भारतीय दिवस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
कार्यक्रम में कितने लोग शामिल होंगे, इस पर उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन अभी जारी है, इसलिए फिलहाल कोई निश्चित आंकड़ा देना संभव नहीं है. हालांकि, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोगों के आने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि इस बार भी प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा. नासिक मेले को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास जानकारी नहीं है और बाद में इस पर अपडेट दिया जाएगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू