Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 नवंबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – AajTak

Feedback
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की 244 रनों से करारी हार के बाद पिच पर भड़के श्रेयस अय्यर. वहीं, भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखी गई. इन खबरों के अलावा, शुक्रवार को भारत की राजधानी दिल्ली ने पाकिस्तान के लाहौर को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे प्रदूषित बड़े शहर का दर्जा हासिल कर लिया. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें
‘पहली पारी में कुछ और, दूसरी में कुछ और…’, 244 रनों की हार से पिच पर भड़के श्रेयस अय्यर, बोले- ये पराजय पचाना मुश्क‍िल 
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारतीय टीम को 244 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. इस हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिच के मिजाज में बदलाव को बड़ी वजह बताया है. उनका कहना है कि पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए शानदार दिख रही पिच दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए मददगार हो गई. 
अचानक क्‍यों बिखरा बाजार? झटके में 2 लाख करोड़ स्‍वाहा, टूटे ये स्‍टॉक
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखी गई. निफ्टी 155 अंक टूटकर 25,144 लेवल पर आ गया, जबकि सेंसेक्‍स में 318 अंक या 0.39 फीसदी गिरकर 81592 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक में भी 480 अंकों से ज्‍यादा की गिरावट आई. इस गिरावट के कारण बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन में भारी गिरावट आई है.
पाकिस्तान के मिलिट्री कैंप पर फिदायीन हमला, BLA ने किया 18 जवानों को मार गिराने का दावा 
पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना के एक कैंप पर फिदायीन हमले का मामला सामने आया है. बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. संगठन ने दावा किया है कि इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 18 से ज्यादा जवान मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. हालांकि, हताहतों की संख्या की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. 
PM मोदी ने बेंगलुरु को दी पिंक लाइन की सौगात, CM डीके शिवकुमार ने साथ में की मेट्रो की सवारी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया. यह लाइन कलीना अग्रहारा से तावरेकेरे तक बनी है. इसकी लागत लगभग 3 हजार 470 करोड़ रुपये है. पीएम मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मिलकर इन नई सेवाओं को हरी झंडी दिखाई. दोनों ने साथ में मेट्रो ट्रेन में सफर भी किया.
दो लॉन्च फेल होने के बाद ISRO ने किया PSLV थर्ड स्टेज मोटर का सफल टेस्ट
इसरो ने 12 नवंबर 2026 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पर PSLV के तीसरे चरण के एडवांस सॉलिड मोटर का सफल ग्राउंड टेस्ट किया. पिछले मिशनों की खामियों को दूर कर मोटर ने अपेक्षित प्रदर्शन किया.  PSLV-C61/EOS-09 और PSLV-C62/EOS-एन1 मिशनों में कुछ असामान्यताएं सामने आई थीं. इन्हीं समस्याओं को देखते हुए मोटर में कई सुधार किए गए.
दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना, सांस लेना भी दूभर
शुक्रवार को भारत की राजधानी दिल्ली ने पाकिस्तान के लाहौर को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे प्रदूषित बड़े शहर का दर्जा हासिल कर लिया. शहर में वायु गुणवत्ता इतनी खराब हो गई कि इसे खतरनाक श्रेणी में रखा गया. दिल्ली में हर साल सर्दियों के मौसम में यह समस्या दोहराई जाती है. ठंडी और भारी हवा प्रदूषण को जमीन के पास फंसा लेती है. 
पंजाब की 400 अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद बंद, 24 मंडियों पर लगा ताला 
पंजाब में धान की सरकारी खरीद बंद किए जाने से किसानों में नाराजगी बढ़ रही है. राज्य की करीब 400 अनाज मंडियों में सरकारी खरीद रोक दी गई है. संगरूर जिले की भवानीगढ़ समेत आसपास की 24 मंडियों में भी खरीद बंद कर दी गई है. जबकि मंडियों में अब भी किसानों की धान की फसल पड़ी हुई है और वे सरकारी खरीद दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं.
मौसमी चटर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़! फिल्म मेकर पति जयंत मुखर्जी का निधन; 54 साल का साथ छूटा 
दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी के पति और फिल्म प्रोड्यूसर जयंत मुखर्जी का निधन हो गया है. 12 नवंबर 2026, गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि उम्र से जुड़ी परेशानियों के चलते वह काफी समय से अस्वस्थ थे. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने भी उनके निधन की पुष्टि की है. 
हिमाचल के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी से बढ़ी ठंड, शिंकुला-बारालाचा समेत कई रास्ते बंद 
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों और पहाड़ी दर्रों में गुरुवार देर रात से लगातार बर्फ गिर रही है. शिंकुला दर्रा, बारालाचा दर्रा और कुंजुम टॉप पर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है. मनाली के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी शुरू हो गई है. आज तक के अनुसार, बर्फ गिरने के बाद आसपास की घाटियों में ठंड बढ़ गई है.  
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News