Deoria News: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के स्व-गणना की प्रक्रिया कल से होगी शुरू – Hindustan

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर तक संचालित की जाएगी। इसको लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रकाश राठौर ने अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देने का उन्होंने निर्देश दिया।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी। इस दौरान नागरिक निर्धारित आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से घर बैठे स्वयं एवं अपने परिवार की आवश्यक जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्व-गणना के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जाए।

संबंधित विभाग आपसी समन्वय से प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें तथा लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया, इसकी उपयोगिता एवं निर्धारित समयावधि के बारे में जानकारी दें। विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपद के अधिक से अधिक नागरिक निर्धारित अवधि में स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करें। एडीएम ने कहा कि स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक परिवारों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर जनगणना संबंधी कार्यवाही पूरी करेंगे। जनगणना-2027 राष्ट्रीय महत्व का महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए 16 से 30 नवंबर 2026 के बीच स्वयं एवं अपने परिवार की जानकारी स्व-गणना के माध्यम से अवश्य दर्ज करें तथा इस महत्वपूर्ण कार्य में प्रशासन का सहयोग करें।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News