Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के उमानगर मोहल्ले में दीपावली की रात लेखपाल दंपति के घर हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करते हुए सामान भी बरामद किया है। हालांकि गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर लेने का पुलिस का दावा है। पूछताछ के बाद शातिर को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बौरडीह निवासी विकास मणि त्रिपाठी सदर तहसील में लेखपाल हैं, उनकी पत्नी सविता त्रिपाठी भी लेखपाल है। शहर के उमानगर के पास एक मकान में कमरा लेकर रहते हैं। दीपावली मनाने के लिए लेखपाल दंपति घर चला गया था। मंगलवार को जब वह कमरे पर पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा था और सामान बिखरे पड़े थे। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर कतरारी रोड से अपाची बाइक सवार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कागजात मांगने पर वह बाइक का कागजात नहीं दे सका। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से लोहे का सब्बल, चार जोड़ी पायल बरामद किया गया। उसने लेखपाल के घर हुई चोरी की घटना में शामिल होने की बात कबूल की। पूछताछ में उसने अपना नाम किशन चौहान निवासी छोटकी कैथवलिया थाना एम्स जिला गोरखपुर हाल मुकाम सरकारी अस्पताल के पास बैतालपुर थाना गौरीबाजार बताया। उसने अपने साथियों के भी नाम बताया है। पुलिस अब उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया गया है। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
सरगना के के ऊपर डेढ़ वर्ष में दर्ज हैं कुल नौ केस
किशन चौहान शातिर चोर है। यह बड़े पैमाने पर गिरोह संचालित करता है। इसके विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के कुल नौ केस दर्ज हुए हैं। वह भी केस केवल डेढ़ वर्ष में दर्ज किए गए हैं। इस गिरोह की खासियत है कि पहले दिन में यह रेकी करता है, किस व्यक्ति का घर खाली है, उसे चिन्हित करने के बाद रात को घटना को अंजाम देता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play