Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को शनिवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान मुंबई की ओर से प्रतिष्ठित ‘डिस्टिंग्विश्ड अलुमनी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जनसेवा और भारतीय पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया। भारतीय प्रबंधन संस्थान पूर्व में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (एनआईटीआईई) के नाम से जाना जाता था। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल इसी संस्थान के पूर्व छात्र हैं। लगभग तीन दशकों की सेवा के दौरान 15 जिलों में पुलिस प्रमुख के रूप में रहे। वर्ष 2005–2006 के दौरान एक वर्ष तक संयुक्त राष्ट्र में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वर्ष 2023–2024 में वे उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के प्रमुख रहे।
साल वर्ष 2013 एवं 2019 के प्रयागराज कुंभ मेले के सफल आयोजन में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान फर्रुखाबाद में ऑपरेशन मासूम का सफल नेतृत्व किया। एक दुर्दांत अपराधी ने 23 बच्चों को बंधक बना लिया था। इसमें उनके नेतृत्व में अपराधी को मार गिराया गया था। सभी 23 बच्चों को सकुशल मुक्त करा लिया गया। बदमाश की निराश्रित बेटी को उन्होंने गोद लिया है। बिकरू कांड में दो दुर्दांत अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई में महती भूमिका रही। राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पुलिस पदक, सराहनीय सेवा पुलिस पदक, केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त कर चुके हैं।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play