Deoria News: विकास भवन परिसर में लगा विकास प्रदर्शनी – Hindustan

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। छठ पर्व पर विकास के उत्सव को सार्थक बनाने को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विकास भवन परिसर में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द तिवारी ने फीता काटकर किया। उन्होंने विभिन्न विभागों एवं सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शित में जानकारियों का अवलोकन किया ।जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि छठ पर्व हमारी आस्था, संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक समरसता, स्वच्छता, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का संदेश देता है। विकास प्रदर्शनी का आयोजन जनसामान्य तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास है।

इसके माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने जिलेवासियों से विकास भवन परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की। कहा कि सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण एवं उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य पात्र व्यक्तियों तक सरकारी सहायता एवं सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। विकास प्रदर्शनी 15 से 17 नवंबर विकास भवन परिसर में

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News