PM मोदी का बड़ा ऐलान- नक्सलवाद और माओवादी आतंक से मुक्त हुआ भारत, पिछली सरकारों को घेरा – News24 Hindi

Edited By Vijay Jain
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोला. Credit: ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर एक ऐतिहासिक ऐलान करते हुए कहा कि भारत अब नक्सलवाद और माओवादी आतंक से पूरी तरह मुक्त हो चुका है. भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि जब नक्सली आदिवासी बच्चों और बेटियों का अपहरण करते थे, तब तत्कालीन सरकारें आंखें मूंदकर मूकदर्शक बनी रहती थीं. पीएम मोदी ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में हमारे आदिवासी भाई-बहनों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया था. हालात इतने खराब थे कि उन्हें वोट डालने का अधिकार तक नहीं दिया जाता था. आज नक्सलवाद के खात्मे के बाद उन आदिवासी माताओं और बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है, जिनके बच्चों का बचपन हिंसा की भेंट चढ़ रहा था. अब उन बच्चों को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं.

#WATCH | At the Janjatiya Gaurav Diwas programme in Gadchiroli, Maharashtra, PM Narendra Modi says, “Just a few days ago, I celebrated Diwali with security forces at the centre of Bastar in Chhattisgarh, an area which the people were once scared to visit. In all Naxal-affected belts, including Gadchiroli, not just diya (earthen lamps) of Diwali but also a ray of hope reached people.” (Video: DD News)
छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ मनाई गई दिवाली का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस त्योहार ने गढ़चिरौली समेत पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उम्मीद की नई रोशनी जगाई है. उन्होंने देश की दो सबसे बड़ी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले हैं, जो आजादी के बाद की सबसे बड़ी सफलता है. दूसरी बड़ी उपलब्धि देश का नक्सलवाद और माओवादी आतंक से मुक्त होना है.
आदिवासी क्षेत्रों के विकास का खाका पेश करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि केंद्र सरकार ने पीएम-जनमन (PM-JANMAN) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित किया है. इसके अलावा गरीबों को 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर, 18,000 अंधेरे में डूबे गांवों तक बिजली, आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, 1.75 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर और मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी लोन जैसी सुविधाएं दी गई हैं.
कार्यक्रम के दौरान 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 170 से अधिक आदिवासी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और 70 से ज्यादा परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया. अंत में पीएम मोदी ने गर्व जताते हुए कहा कि आज देश का नेतृत्व आदिवासी समाज की बेटी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों में है. इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम भी उपस्थित रहे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News